By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Spam Calls: TRAI ने स्पैम कॉल्स पर उठाया बड़ा कदम, Jio-Airtel-VI पर 150 करोड़ का लगाया जुर्माना
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Spam Calls: TRAI ने स्पैम कॉल्स पर उठाया बड़ा कदम, Jio-Airtel-VI पर 150 करोड़ का लगाया जुर्माना
देश - विदेश

Spam Calls: TRAI ने स्पैम कॉल्स पर उठाया बड़ा कदम, Jio-Airtel-VI पर 150 करोड़ का लगाया जुर्माना

Vishva News
Last updated: 11/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 11/01/2026
Share
SHARE

Spam Calls: देश में लगातार बढ़ रही स्पैम कॉल और मैसेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है. स्पैम पर रोक लगाने में नाकाम रहने के आरोप में TRAI ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर कुल 150 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई साल 2020 से 2023 के बीच तय नियमों का सही तरीके से पालन न किए जाने को लेकर की गई है. नियामक का कहना है कि कंपनियां न तो स्पैम फैलाने वालों के खिलाफ समय पर सख्त कदम उठा सकीं और न ही ग्राहकों की शिकायतों को जिम्मेदारी से निपटाया गया.

भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर खंडेलवाल ने जम्बुरी की व्यवस्थाओं को बताया उत्कृष्ट

TRAI ने साफ किया है कि यह जुर्माना इस वजह से नहीं लगाया गया कि ऑपरेटरों के नेटवर्क से स्पैम कॉल आ रही थीं बल्कि इसलिए लगाया गया क्योंकि नियमों के तहत स्पैमर्स पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी निभाने में कंपनियां फेल रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई मामलों में ग्राहकों की ओर से दर्ज शिकायतों को बिना सही जांच के ही बंद कर दिया गया. नियमों में यह प्रावधान है कि हर लाइसेंस सर्विस एरिया में नियमों के उल्लंघन पर प्रति माह 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और इसी आधार पर यह बड़ी पेनाल्टी तय की गई.

ऑडिट के दौरान TRAI को यह भी पता चला कि स्पैम के खिलाफ कार्रवाई में गंभीर लापरवाही बरती गई थी. पिछले साल नियामक ने 21 लाख से ज्यादा स्पैमर्स के मोबाइल कनेक्शन बंद कराए थे और एक लाख से अधिक संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया गया था. इसके अलावा 13 अगस्त 2024 को जारी नए निर्देशों के बाद सिर्फ सितंबर 2024 में ही करीब 18.8 लाख स्पैमर्स के कनेक्शन काटे गए और 1150 से ज्यादा संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया. इससे साफ है कि सख्ती बढ़ने पर कार्रवाई के आंकड़े भी तेजी से सामने आने लगे.

ग्राहकों को राहत देने के लिए TRAI ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया है. अब यूजर्स DND ऐप के जरिए सिर्फ कुछ ही क्लिक में स्पैम कॉल या मैसेज की शिकायत कर सकते हैं. पहले शिकायत दर्ज कराने की समयसीमा तीन दिन थी, जिसे बढ़ाकर सात दिन कर दिया गया है. इसका मकसद यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्पैम की रिपोर्ट करें और स्पैमर्स की पहचान करना आसान हो सके.

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं की, 29 महिला शिक्षकों समेत 38 निलंबित

स्पैम पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए TRAI ने नए और सख्त नियम भी लागू किए हैं. अब अगर किसी नंबर के खिलाफ पिछले दस दिनों में पांच शिकायतें दर्ज होती हैं तो उस पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जा सकती है. बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा से जुड़ी संस्थाओं के लिए ट्रांजैक्शन और सर्विस कॉल में 1600 सीरीज के नंबर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है. सरकारी विभागों को भी नागरिकों को कॉल करने के लिए इसी सीरीज का उपयोग करना होगा, जबकि सामान्य 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से प्रमोशनल कॉल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

TRAI की इस सख्ती से यह संकेत साफ है कि अब स्पैम कॉल और मैसेज को हल्के में नहीं लिया जाएगा. आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियों को न सिर्फ नियमों का सख्ती से पालन करना होगा बल्कि ग्राहकों की शिकायतों को भी गंभीरता से लेना पड़ेगा, ताकि आम लोगों को इस लगातार बढ़ती परेशानी से राहत मिल सके.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

आशिकी-2 का गाना पहले KK को मिलना था, लेकिन ऐसे पलटी किस्मत… अरिजीत सिंह बन गए रातोंरात स्टार!
Diwali Train Ticket Transfer Rules: दिवाली ट्रेवल अलर्ट… क्या माता-पिता के कन्फर्म टिकट पर बेटा या बेटी कर सकते हैं सफर? जानिए रेलवे का नियम
Malaika के बाद अब कपिल के साथ Honey Singh का नया गाना रिलीज, लोग बोले- इसे कहते हैं पुरानी Vibe
Jammu Kashmir Cloudburst: देर रात जम्मू-कश्मीर में फिर फटा बादल, 3 की मौत, कई लोग हैं लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Petrol Diesel Price 9 Jan: टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

WhatsApp यूजर्स को लगेगा झटका! अब चैटिंग के लिए देना पड़ सकता है पैसा, आ रहा सब्सक्रिप्शन प्लान

Vishva News
Vishva News
28/01/2026
छत्तीसगढ़ की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन पर सराहा
चचेरे भाई से की पहली शादी, 13 साल बाद हुआ तलाक, अब 51 साल की हसीना ने दामाद के सामने किया दूसरा ब्याह
CG IED Blasts: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों का खौफनाक साजिश, 6 IED ब्लास्ट से 10 जवान घायल
बिलासपुर रेल मंडल में फिर लापरवाही… एक ही ट्रैक पर ट्रेन और मालगाड़ियां, बड़ा हादसा टला
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?