By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: युनूस सरकार का सख्त एक्शन: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > युनूस सरकार का सख्त एक्शन: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
देश - विदेश

युनूस सरकार का सख्त एक्शन: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

Vishva News
Last updated: 20/12/2025 12:29 PM
Vishva News
Published: 20/12/2025
Share
SHARE

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को बीच चौराहे पर लटकाकर जला दिया गया था। इस हत्या मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को यह जानकारी दी। युनुस प्रशासन ने पीड़ित की पहचान 27 वर्षीय सनातन हिंदू दीपू चंद्र दास के रूप में की है। युनुस ने X पर एक पोस्ट में कहा, “रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने मयमनसिंह के बलुका में सनातन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सात लोगों को संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया है।”

Contents
  • सात संदिग्धों के नाम जान लीजिए 
  •  उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा

Gold Price Today: शनिवार को सोना महंगा हुआ या सस्ता? 20 दिसंबर के ताजे भाव जानें

सात संदिग्धों के नाम जान लीजिए 

बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन (19), मोहम्मद मानिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन अकॉन (46) शामिल हैं। यूनुस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां इलाके में आरएबी इकाइयों की समन्वित कार्रवाई के बाद हुईं। उन्होंने कहा, “आरएबी-14 ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर उपरोक्त संदिग्धों को गिरफ्तार किया।”

 उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा

मयमनसिंह लिंचिंग यह लिंचिंग पिछले साल के छात्र नेतृत्व वाले जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैले व्यापक अशांति के बीच हुई। हादी का गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां 12 दिसंबर को ढाका में नकाबपोश बंदूकधारियों द्वारा सिर में गोली मारे जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था।

शुक्रवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मयमनसिंह में एक हिंदू व्यक्ति की कथित पीट-पीटकर हत्या की कड़ी निंदा की और संयम बरतने की अपील दोहराई। यूनुस प्रशासन द्वारा जारी एक बयान में सरकार ने कहा, “मयमनसिंह में हुई उस घटना की हम गहरी निंदा करते हैं जिसमें एक हिंदू व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया। नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस क्रूर अपराध में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

Petrol Diesel Price Update: 20 दिसंबर को क्या बदलें है पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें ताजा रेट्स

हादी को शहीद बताते हुए सरकार ने लोगों से हिंसा, उकसावे और नफरत को त्यागने का आग्रह किया। सरकार ने प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों – द डेली स्टार और प्रोथोम आलो – के पत्रकारों के प्रति भी एकजुटता व्यक्त की, जिनके कार्यालयों में एक क्रोधित भीड़ ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी, हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला
बंगाल में TMC नेता का विवादित बयान: कहा– “बीजेपी विधायक के मुंह में तेज़ाब डाल दूंगा”
Train Accident in Mexico: बड़ा रेल हादसा, चारों ओर चीख-पुकार; 13 लोगों की गई जान, 98 घायल
LPG Price Hike : गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 1 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
दिल्ली से पंजाब तक बाढ़ का कहर, उफनती नदियों और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें किस राज्य में कैसे हालात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में आज से 2739 केंद्रों पर शुरू हुई धान खरीदी, सोमवार से शुक्रवार तक होगी उपार्जन

Vishva News
Vishva News
15/11/2025
युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर
Naxalite Encounter : सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
CG Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दर्दनाक हादसा, डॉक्टर की कार ट्रक से टकराई, मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 4 निरीक्षक और 13 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने किए आदेश जारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?