By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी को लगाई फटकार, पूछा—कौन-सी जांच अभी बाकी है
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी को लगाई फटकार, पूछा—कौन-सी जांच अभी बाकी है
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी को लगाई फटकार, पूछा—कौन-सी जांच अभी बाकी है

Vishva News
Last updated: 17/11/2025 5:59 PM
Vishva News
Published: 17/11/2025
Share
SHARE

रायपुर : सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने ईडी से पूछा कि ऐसी कौन-सी जांच बची है जो अभी तक पूरी नहीं की जा सकी। कोर्ट ने कहा, एक तरफ कहते हो कि शराब घोटाले के आरोपियों को बेल नहीं देनी है, दूसरी तरफ कहते हो कि हम जांच कर रहे हैं। तो ऐसी कौन-सी जांच है जो अभी तक चल रही है।

CG Crime: लड़कियों ने मंदिर की दानपेटी उड़ाई, CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी तस्वीर

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया है कि जांच अधिकारी अपना पर्सनल एफिडेविड दाखिल करें, जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ अभी कौन-सी जांच चल रही है। इस जांच को पूरा करने के लिए कितने समय की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय की है। बता दें कि ED ने लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही शराब घोटाले के केस में ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है, जिसकी जांच के बाद चार्जशीट पेश किया गया है। इस मामले में भी ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों को पहले दी गई अंतरिम गिरफ्तारी सुरक्षा को स्थायी कर दिया। कोर्ट ने यह आदेश उन मामलों की सुनवाई के दौरान दिया, जिनमें अधिकारियों पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमल्या बागची की पीठ ने यह फैसला सीनियर एडवोकेट एस. नागमुथु और सिद्धार्थ अग्रवाल (याचिकाकर्ताओं की ओर से) और सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी और एएसजी एस.डी. संजय (राज्य और ईडी की ओर से) की दलीलें सुनने के बाद सुनाया।

छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन: 210 पदों की मंजूरी, जल्द होगा संचालक मंडल का गठन

ED का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं, शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Naxal Peace Process : नक्सली वार्ता पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान- आम लोगों की हत्या और IED हमले बंद करें
Chhattisgarh Weather: अगले 5 दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, रायपुर में धुंध की संभावना
CG NEWS: आरक्षक पर अवैध वसूली का आरोप, महिला की शिकायत के बाद निलंबित
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत नवा रायपुर में भव्य वृक्षारोपण..मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी व अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में आयोजन
CG में गजराज का आतंक जारी… सो रहे दंपति पर हमला, दोनों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG NEWS: साईकिल सवार बच्चों को ट्रक ने मारी ठोकर, दूर फेंका जाने से बची दोनों की जान

praveen
praveen
16/08/2025
CG News : राज्योत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज, सीएम विष्णु देव साय आज नवा रायपुर का करेंगे निरीक्षण
Loan on Aadhaar: क्या आपके आधार से लिया गया है फर्जी लोन? मोबाइल से तुरंत जांचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
कांकेर में लगातार बारिश का कहर… ग्रामीण अंचलों की सड़कें जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
CG Crime News: शिक्षिका के किडनैपिंग केस का खुलासा, 24 घंटे में पुलिस ने किया अपराधी को गिरफ्तार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?