Surajpur Dance Viral Video: वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। वायरल वीडियो के आधार पर दो अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक वरिष्ठ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कुमेली स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में हुई थी। वीडियो सामने आते ही मामला सुर्खियों में आ गया और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।
दो अधिकारी निलंबित
मामले में डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है।
तत्कालीन रेंजर को कारण बताओ नोटिस
वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को भी इस मामले में जिम्मेदार मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे स्पष्ट जवाब मांगा गया है कि रेस्ट हाउस में इस तरह की गतिविधियां कैसे हुईं।
FIR दर्ज करने SP को पत्र
वन मंडल अधिकारी (DFO) ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में DFO ने पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर FIR दर्ज कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

