By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: T20 World Cup 2026 controversy: पाकिस्तान ने भारत-बांग्लादेश झगड़े में बनाया नया गेम प्लान
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > T20 World Cup 2026 controversy: पाकिस्तान ने भारत-बांग्लादेश झगड़े में बनाया नया गेम प्लान
खेल

T20 World Cup 2026 controversy: पाकिस्तान ने भारत-बांग्लादेश झगड़े में बनाया नया गेम प्लान

Vishva News
Last updated: 12/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 12/01/2026
Share
SHARE

T20 World Cup 2026 controversy: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट में तनाव इस समय अपने चरम पर है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस बात पर अड़ा बैठा कि वह अपनी क्रिकेट टीम को सुरक्षा कारणों की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं भेजेगा और आगामी टूर्नामेंट के लिए वह अपने मैच भारत से बाहर खेलना चाहता है। उसने इसी सिलसिले में दो पत्र भी आईसीसी को लिखे हैं। लेकिन अब इस विवाद में पाकिस्तान भी कूट गया है और एक नया एंगल सामने आया है।

Contents
  • पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के मैचों का होस्ट बनने के लिए तैयार
  • आसिफ नजरुल ने कही ये बात
  • KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज

जैमर के बीच हाईटेक नकल का भंडाफोड़, दिल्ली हेड कांस्टेबल परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करता छात्र गिरफ्तार

पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के मैचों का होस्ट बनने के लिए तैयार

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने संकेत दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश के मैचों के लिए श्रीलंका के मैदान उपलब्ध नहीं होते हैं, तो वह मेजबान बनने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि  विश्व कप के मैच कम समय में आयोजित करने के लिए पाकिस्तान के सभी मैदान पूरी तरह से तैयार हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की यह बात बिल्कुल बेबुनियाद लगती है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और श्रीलंका को मेजबानी मिली है और आगामी टूर्नामेंट के मैच इन्हीं दो देशों में हो सकते हैं। दूसरी तरफ अभी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच भी बातचीत जारी है।

आसिफ नजरुल ने कही ये बात

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि हम क्रिकेट के दीवाने हैं और हम निश्चित रूप से खेलना चाहते हैं। लेकिन हम राष्ट्रीय अपमान अपने क्रिकेटरों और पत्रकारों की सुरक्षा या देश की गरिमा को दांव पर लगाकर विश्व कप नहीं खेलना चाहते। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था और कप्तान की जिम्मेदारी लिटन दास को सौंपी दी थी। जबकि उपकप्तान सैफ हसन को बनाया था।

न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बीच बिलासपुर में संदिग्ध ट्रक बरामद, तमिलनाडु नंबर प्लेट वाले वाहन में मिले पटाखे

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज

आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वाड से रिलीज कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हरकत में आया और उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने मैच भारत से बाहर करवाने के लिए आईसीसी को लेटर लिखा। बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के मैचों के प्रसारण पर भी रोक लगा दी। आगामी टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबॉल का संगम, Sachin Tendulkar और मेसी ने एक-दूसरे को दिए खास Gifts
Ireland on T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ग्रुप बदलने की रिक्वेस्ट पर बांग्लादेश को दिया झटका
IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया
सिराज-प्रसिद्ध ने मचाई तबाही, भारत ने इंग्लैंड को चटाई धूल; टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा करिश्मा
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने महिला T20I में बनाया नया इतिहास, सबसे तेज़ 4000 रन पूरी करने वाली खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG NEWS: बस्तर में बाढ़ का कहर, 7 लोगों की मौत, कई घरों को नुकसान

Vishva News
Vishva News
28/08/2025
87 की उम्र में भी फर्राटा! ‘बाइकर दादी’ मंडाकिनी शाह की शोले-स्टाइल स्कूटी राइड बनी चर्चा का विषय
CG NEWS: मोबाइल चोरी का बड़ा मामला, अज्ञात चोरों ने बाजार से लाखों के फोन उड़ाए
Gold Price Today: सोना तीसरे दिन भी सस्ता, जानें शरद पूर्णिमा पर भाव
Vice Presidential Election : पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, संसद भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू, देखिए VIDEO
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?