By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: TET एग्जाम गाइडलाइन जारी — जैकेट-ब्लेजर पहनकर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री 
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > TET एग्जाम गाइडलाइन जारी — जैकेट-ब्लेजर पहनकर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री 
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

TET एग्जाम गाइडलाइन जारी — जैकेट-ब्लेजर पहनकर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री 

Vishva News
Last updated: 29/01/2026 10:32 AM
Vishva News
Published: 29/01/2026
Share
SHARE

दुर्ग : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है। प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 12,096 तथा द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 26,171 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। व्यापम के जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पिस्दा से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी किए गये निर्देशों का पालन हेतु परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फिस्किंग (फ्रीस्किंग) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।

Election Commission : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 IPS अफसर बने 5 राज्यों के चुनाव पर्यवेक्षक

परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09.30 बजे से प्रारंभ हो रहा है, मुख्य द्वार प्रातः 09.00 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है, इसलिए मुख्य द्वार दोपहर 02.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड! 3 दिन में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, मौसम विभाग का अलर्ट

सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटविर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आयें।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG: नशे में हॉस्पिटल पहुंचा टीचर, तोड़फोड़ और गाली-गलौज पर उतरा
Indian Railways Update: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द या प्रभावित, देखें पूरी सूची
Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट, जानें आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
Vigilance Raid: नोटों की गड्डियां और 1 करोड़ के गहने… लेडी अफसर के घर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
रायपुर साइबर पुलिस की चेतावनी: डिजिटल दुनिया में सतर्क और जिम्मेदार रहें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Police Unfit: पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर IG की सख्ती… 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी अनफिट, सुबह 4 बजे लगाना होगा दौड़ 

Vishva News
Vishva News
11/12/2025
Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, BLA के घातक वार से हिली पाक सेना, 84 जवान ढेर; कई इलाकों पर कब्जा
CG में फिल्मी स्टाइल छापा: जंगल से 143 बोरी अवैध धान जब्त, SDM का डायलॉग वायरल
CG CRIME: प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण, प्रेमिका के भाई और परिजनों ने युवक की बेरहमी से की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Shocking incident: शौच के लिए जा रहे मासूम को जबरन पिलाई बीयर, विरोध करने पर की पिटाई
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?