दुर्ग : जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 35 से 37 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब मामला: IAS अफसर खुद गिरफ्तारी की गुहार लगा रहे, पुलिस कर रही अनदेखी
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेत के पास महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
Chhattisgarh : स्टूडेंट दबाव में उठा रहा था खौफनाक कदम, केयरटेकर ने समय रहते बचाई जान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

