बालोद: जिले के गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिहामार गांव में सोमवार सुबह नहर किनारे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गुरूर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
राजधानी में बैंक फ्रॉड: फर्जी बिल्डर बनकर 8.70 लाख उड़ाए, पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस ने मृतक की पहचान फागुनदहा गांव निवासी पुष्पेंद्र साहू (27 वर्ष) के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीण नहर किनारे पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
शारदीय नवरात्रि 2025: छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जो शक्ति पर्व में ही रहता है बंद
गुरूर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है और गांव के लोग स्तब्ध हैं।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

