By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख के गांजा समेत 1 करोड़ 53 लाख रुपए का सामान जब्त
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख के गांजा समेत 1 करोड़ 53 लाख रुपए का सामान जब्त
जिला तैतीस (C.G.)

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख के गांजा समेत 1 करोड़ 53 लाख रुपए का सामान जब्त

Vishva News
Last updated: 08/09/2025 5:23 PM
Vishva News
Published: 08/09/2025
Share
SHARE

दुर्ग: नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 3 क्विंटल 88 किग्रा गांजा जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए और नगदी रकम 95 हजार, कंटेनर में भरा अन्य सामान कंटेनर सहित कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है. पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है.

पुरानी रंजिश में उपसरपंच की हत्या: सरपंच पति समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, शराब पार्टी में रची गई साजिश

दुर्ग जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर नशे के कारोबार करने वालों के संबंध में नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 सितंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर वाहन क्रमांक NL01-AH-9524 में अवैध रूप से गांजा भरकर नेशनल हाईवे से रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा है.

सूचना पर पुलिस की टीम ने टोल प्लाजा कुम्हारी में नाकेबंदी की. मुखबीर के बताए अनुसार रायपुर से दुर्ग की ओर कंटेनर गाड़ी NL01-AH-9524 आते दिखा, वाहन को रोककर पूछताछ पर वाहन चालक ने अपना नाम उमेश यादव पिता शोभित यादव उम्र 46 साल निवासी जय नगर जिला मधुबनी बिहार का बताया. आगे पूछताछ में बताया कि वह कंटेनर में आमतल्ला कोलकाता पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था. रास्ते में ग्राम बारकोड़, देवघर, उड़िसा में परिचित का राहुल मिला, जिसने 13 बोरी गांजा को नागपुर में शाहिद के पास छोड़ने को बोला और प्रत्येक बोरी का 5000 रुपए देने की बात हुई तब उक्त गांजा को कंटेनर लॉक होने से कंटेनर का नट निकालकर गेट खोलकर गांजा भरकर नागपुर लेकर जाना स्वीकार किया। इसके पूर्व भी एक खेप गांजा शाहीद के पास नागपुर छोड़ना बताया.

Chhattisgarh : गांव में ईसाई समाज के लोगों की एंट्री पर रोक, धर्मांतरण विवाद के बीच ग्रामीणों का फैसला

मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उनके आदेशानुसार कंटेनर का नट निकालकर गेट खोला गया. कंटेनर की तलाशी करने पर कंटेनर के पीछे हिस्से में 13 नग प्लास्टिक बोरी रखा हुआ मिलने पर कंटेनर से नीचे उतारकर बोरियां खोलकर देखा गया, जिसके अंदर पॉलिथिन में गांजा भरा हुआ था. 13 बोरियों में 388 पैकेट एक-एक किलोग्राम के कुल वजनी 3 क्विंटल 88 किग्रा गांजा जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए और नगदी रकम 95 हजार, कंटेनर में भरा अन्य सामान कंटेनर सहित कुल कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपए का माशरूका जब्त किया गया.

आरोपी की निशानदेही पर थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम नागपुर जाकर ट्रेप लगाकर मादक पदार्थ गांजा खरीदी करने पहुंचे अन्य आरोपी मुस्ताक अहमद एवं फयाज अंसारी को गिरफ्तार किया. मामले की अग्रिम कार्रवाई अपराध दर्ज कर थाना कुम्हारी से की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी

  • उमेश यादव उम्र 46 साल, जिला मधुबनी, बिहार
  • मुस्ताक अहमद उम्र 34 साल, जिला नागपुर
  • फयाज अन्सारी उम्र 24 साल, जिला नागपुर, महाराष्ट्र
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

नक्सल नेटवर्क के अर्बन मॉड्यूल पर NIA की बड़ी कार्रवाई, दरभा का युवक हरियाणा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सेंध: नेता का सरेंडर, साथियों से कहा – अब हिंसा नहीं, विकास का रास्ता अपनाएं
जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारी
CG Road Accident : नायब तहसीलदार की कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 गंभीर रूप से घायल
CG News : कबड्डी मैच में दर्दनाक हादसा… टेंट में करंट दौड़ने से 3 की मौत, 3 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG NEWS: जापान और दक्षिण कोरिया जा रहे CM विष्णुदेव साय, दौरे का शेड्यूल जानिए

praveen
praveen
16/08/2025
CG में हादसा: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, कार सवारों ने कूद कर बचाई जान
Half Bijli Bill Yojana: छत्तीसगढ़ में हाफ बिल योजना विस्तार की तैयारी, 200 यूनिट तक बिजली सस्ती करने का संकेत
Women Travel Safety Tips: महिलाओं के लिए रेलवे सफर गाइड, अपनाएं ये 9 सुरक्षा टिप्स
Chhattisgarh News : स्कूल में बच्चों के खाने में कीड़े, बीईओ ने किया निरीक्षण तो उड़े होश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?