By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Trump Tariffs :डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ पर पीएम मोदी का करारा जवाब, बोले- किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > विश्व न्यूज पड़ताल > Trump Tariffs :डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ पर पीएम मोदी का करारा जवाब, बोले- किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे
विश्व न्यूज पड़ताल

Trump Tariffs :डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ पर पीएम मोदी का करारा जवाब, बोले- किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:56 AM
praveen
Published: 07/08/2025
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर करार जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस के साथ तेल व्यापार करने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वे भारत पर रूस के साथ व्यापार करने के लिए अलग से जुर्माना लगाएंगे। जिसके बाद उन्होंने बुधवार को रूस के साथ व्यापार करने के लिए अलग से जुर्माने के रूप में भारत पर अलग से 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया।

Contents
किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा भारतभारत पर अब सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की तैयारी में ट्रंप

किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए कहा कि किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। पीएम मोदी ने सम्मेलन में कहा, ”मुझे किसानों के हितों की रक्षा के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।” बताते चलें कि अमेरिका, व्यापार वार्ता की शुरुआत से ही भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करने की मांग कर रहा है। लेकिन भारत ने अमेरिका को पहले ही स्पष्ट शब्दों में कहा दिया था कि वो कृषि और डेयरी सेक्टर के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे।

भारत पर अब सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की तैयारी में ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी तसल्ली नहीं हो रही है। उन्होंने कहा है कि वे रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन भी लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत, रूस से तेल खरीदने के मामले में चीन के बहुत करीब है और उसे 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के साथ अब 50 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। सेकेंडरी सैंक्शन, एक आर्थिक प्रतिबंध होता है जो किसी ऐसे देश पर लगाया जाता है (भारत) जो किसी ऐसे देश (रूस) के साथ व्यापार करता है जिस पर पहले से ही प्राइमरी सैंक्शन लगाए गए हों।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कैश कांड में एक्शन को किया था चैलेंज
राहुल गांधी को कोर्ट ने दी जमानत, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है केस, जानें पूरा मामला
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन, स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ.
World: अमेरिका में तूफान ‘हेनरीएट’ फिर से हुआ शक्तिशाली, जानिए कितनी रफ्तार से बढ़ रहा आगे?
एल्विश यादव के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, यूपी सरकार को जारी किया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG News: माओवादियों की जाल में फंसा मासूम, जंगल में बिछी IED ने नाबालिग को गंभीर रूप से किया घायल

Vishva News
Vishva News
05/01/2026
Chhattisgarh : आधी रात में शादीशुदा Girlfriend से मिलने पहुंचे Boyfriend को ससुराल वालों ने पकड़ा, बंधक बनाकर की पिटाई
International Health Threat: मेक्सिको में जिंदा इंसानों को खा रहा कीड़ा, 5000 से अधिक संक्रमित, अमेरिका में पहला मरीज मिलने से बढ़ी चिंता
Women Helpline Numbers: महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर, जानें कैसे ये नंबर आपकी मदद कर सकते हैं
Radeep Hooda की फिटनेस ने लगाई आग, अभिनेता के तीखे लुक ने Social Media पर मचाई हलचल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?