By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: गाजा में 24 घंटे में भोजन वितरण केंद्रों पर 91 मौतें, कौन बना फिलिस्तीनियों का “यमदूत”?…पता लगाने पहुंचे ट्रंप के दूत
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > गाजा में 24 घंटे में भोजन वितरण केंद्रों पर 91 मौतें, कौन बना फिलिस्तीनियों का “यमदूत”?…पता लगाने पहुंचे ट्रंप के दूत
अपराध

गाजा में 24 घंटे में भोजन वितरण केंद्रों पर 91 मौतें, कौन बना फिलिस्तीनियों का “यमदूत”?…पता लगाने पहुंचे ट्रंप के दूत

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:57 AM
praveen
Published: 01/08/2025
Share
SHARE

दीर अल-बलाह- गाजा में भोजन वितरण केंद्रों पर जाने वाले फिलिस्तीनी लगातार मारे जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 91 फिलिस्तीनियों की जान भोजन वितरण केंद्रों पर जाने या आने के दौरान हुई। गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय यह आरोप लगाता आ रहा है कि इजरायली सैनिक भोजन लेने जाने वाले नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर रहे हैं, जबकि इजरायल इसे खारिज करता रहा है। ऐसे में सच्चाई का पता लगाने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना विशेष दूत गाजा भेजा है।

Contents
  • ट्रंप के दूत करेंगे निरीक्षण
  • ह्वाइट हाउस ने जारी किया बयान
  • 24 घंटे में 91 मौतें
  • गाजा में गहराया मानवीय संकट
  • विटकॉफ देंगे मौजूदा हालात की रिपोर्ट

ट्रंप के दूत करेंगे निरीक्षण

ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ गुरुवार को इज़रायल पहुंच गए। जहां वे गाजा पट्टी में तेजी से खराब हो रही मानवीय स्थिति पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य गाजा में भोजन और सहायता वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करना और वहां के हालात की प्रत्यक्ष समीक्षा करना है। साथ ही यह भी पता लगाना है कि फिलिस्तीनियों का यमदूत (हत्यारा) कौन है।

ह्वाइट हाउस ने जारी किया बयान

इस मामले पर व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विटकॉफ के साथ इज़रायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी भी मौजूद रहेंगे और दोनों शुक्रवार को गाजा में विभिन्न वितरण केंद्रों का दौरा करेंगे। यह निरीक्षण उस समय हो रहा है जब गाजा में भोजन और अन्य आवश्यक सहायता प्राप्त करने की कोशिश में लोगों की मौतें लगातार बढ़ रही हैं।

24 घंटे में 91 मौतें

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर ही कम से कम 91 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए। जबकि 600 से अधिक घायल हुए हैं। यह लोग भोजन और मानवीय सहायता प्राप्त करने की कोशिश में जुटे थे जब हालात बेकाबू हो गए। सबसे दर्दनाक घटना बुधवार को उत्तरी गाजा के जिकिम चौराहे पर हुई, जहां सैकड़ों लोग भोजन की प्रतीक्षा में खड़े थे। वहां 54 लोगों की जान चली गई, जब अचानक भगदड़ मच गई और सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया ने स्थिति को और भयावह बना दिया।

गाजा में गहराया मानवीय संकट

गाजा में हाल के महीनों में मानवीय संकट चरम पर पहुंच चुका है। युद्ध, नाकाबंदी और सहायता की सीमित पहुंच के चलते लाखों लोग भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

विटकॉफ देंगे मौजूदा हालात की रिपोर्ट

अमेरिका की इस उच्चस्तरीय यात्रा को संकट समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विटकॉफ की रिपोर्ट और सिफारिशें आने वाले दिनों में गाजा में मानवीय राहत पहुंचाने की अमेरिकी रणनीति को प्रभावित कर सकती हैं। यह दौरा गाजा के लोगों के लिए तत्काल सहायता और दीर्घकालिक समाधान की उम्मीद जगा रहा है।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG CRIME : सोशल मीडिया पर समाज का अपमान, विवाद में युवक का मर्डर
CG Rape Case : बाथरूम गई महिला के साथ खेत में रेप, अब सलाखों में दरिंदा
बिलासपुर सुपरफास्ट में किन्नरों की अवैध वसूली, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Bilaspur Firing Incident Update: CCTV में कैद हुए 4 नकाबपोश हमलावर, पुलिस ने तेज की जांच
CRIME : चंद्रग्रहण पर बिरयानी-मछली पकाने से मचा बवाल, उग्र भीड़ ने घर पर किया हमला, परिवार को पीटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ TET 2025 नोटिफिकेशन जारी: जानें आवेदन की आखिरी तारीख और परीक्षा शेड्यूल

Vishva News
Vishva News
14/11/2025
हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में बड़ा फैसला: नव्या मलिक और विधि अग्रवाल 15 सितंबर तक जेल भेजी गईं
मुख्य सचिव ने मंत्रालय में लिया विभागीय योजनाओं का जायजा, पीएम गति शक्ति के एक्शन प्लान पर की समीक्षा
Hindu Rituals: इन 9 लोगों के पैर कभी मत छूना, आशीर्वाद मिलने की बजाय लग सकता है पाप
T20 World Cup 2026 controversy: पाकिस्तान ने भारत-बांग्लादेश झगड़े में बनाया नया गेम प्लान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?