By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: US Deportation Policy : ट्रंप का अवैध प्रवासियों को क्रिसमस ऑफर… 2.7 लाख रुपये और फ्री टिकट लेकर अमेरिका छोड़ो
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > US Deportation Policy : ट्रंप का अवैध प्रवासियों को क्रिसमस ऑफर… 2.7 लाख रुपये और फ्री टिकट लेकर अमेरिका छोड़ो
देश - विदेश

US Deportation Policy : ट्रंप का अवैध प्रवासियों को क्रिसमस ऑफर… 2.7 लाख रुपये और फ्री टिकट लेकर अमेरिका छोड़ो

Vishva News
Last updated: 23/12/2025 4:22 PM
Vishva News
Published: 23/12/2025
Share
SHARE

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार अवैध प्रवासियों के लिए क्रिसमस ऑफर लेकर आई है. ट्रंप ने अमेरिका में बिना कागज के रह रहे लोगों को देश छोड़ने के लिए यह क्रिसमस ऑफर दिया है. जब से ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति की कुर्सी पर लौटे हैं, उन्होंने बड़े पैमाने पर प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने की नीति पर काम किया है, अपनी पूरी ताकत इस दिशा में लगा दी है. वो कभी डंडे का सहारा लेते हैं तो कभी नई-नई स्किम लेकर आते हैं. अब अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने अवैध प्रवासियों को ऑफर दिया है कि अगर वो साल खत्म होने से पहले अमेरिका छोड़ते हैं तो उन्हें न सिर्फ 3,000 डॉलर या लगभग 2,70,738 रुपये मिलेंगे बल्कि साथ में वापसी का किराया भी दिया जाएगा. मतलब की फ्री टिकट मिलेगा.

अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां

DHS ने एक बयान में कहा, “साल के अंत तक सीबीपी (सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा) होम ऐप के माध्यम से खुद को डिपोर्ट करने के लिए साइन अप करने वाले अवैध एलियंस (प्रवासियों) को मुफ्त की यात्रा के अलावा 3,000 डॉलर का वजीफा मिलेगा. सीबीपी होम ऐप का उपयोग करने वालों को देश छोड़ने में विफल रहने पर पहले लगे किसी भी नागरिक जुर्माना या दंड से माफी भी दी जाएगी.”

ट्रंप ने 7 महीने में तीगुना कर दिया ऑफर

3,000 डॉलर के वजीफा का मतलब है कि ट्रंप ने अपना ऑफर तीन गुना कर दिया है. दरअसल मई में ट्रंप सरकार ने खुद से देश छोड़ने पर अवैध प्रवासियों को 1,000 डॉलर देना शुरू किया था. अब क्रिसमस के पहले ट्रंप सरकार अवैध प्रवासियों के लिए भी बंपर ऑफर लेकर आई है और इसका उद्देश्य निर्वासन में तेजी लाना है.

CG News: जंगल में तेंदुए का शिकार! चारों पंजे गायब, वन विभाग में मचा हड़कंप

DHS के बयान में कहा गया है, “सीबीपी होम ऐप के माध्यम से सेल्फ-डिपोर्टेशन सबसे अच्छा गिफ्ट है जो एक अवैध विदेशी खुद को और अपने परिवार को इस छुट्टियों के मौसम में दे सकता है. यह एक तेज़, मुफ्त और आसान प्रक्रिया है: बस ऐप डाउनलोड करें, अपनी जानकारी भरें और DHS बाकी का ख्याल रखेगा- जिसमें आपकी घर वापसी यात्रा की व्यवस्था और भुगतान भी शामिल है.”

इसमें कहा गया है, “वे अवैध विदेशी जो आज इस विशेष पेशकश का लाभ नहीं उठाते हैं, उनके पास केवल एक ही विकल्प है: उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, निर्वासित कर दिया जाएगा, और वे कभी भी अमेरिका वापस नहीं लौट पाएंगे.”

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Vande Bharat Train News: मेला देखकर लौट रहे यात्रियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, एक गंभीर
Trump tariff से कोविड स्टाइल में निपटेगी मोदी सरकार, फिर लागू हो सकती हैं lockdown वाली योजनाएं
Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू
रेप केस में 51 दिन जेल में रहा युवक, महिला बोली- गलतफहमी हो गई; कोर्ट ने किया बरी
AIIMS का चौंकाने वाला खुलासा: सर्दियों में इन कारणों से बढ़ती हैं मौतें, आंकड़े कर देंगे हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

Chhattisgarh : NHM कर्मचारियों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी, सिर मुंडवाकर जताया विरोध

Vishva News
Vishva News
28/08/2025
CG B.Sc. Nursing Admission: 10 परसेंटाइल वालों को भी मौका, चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय
CG News: जिला अस्पताल में हंगामा… नशे में धुत परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ से की मारपीट
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा के युवक के ट्रॉली बैग से 9.6 किलो गांजा बरामद
केरल में ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ का कहर: 9 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?