रायपुर : रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ मामले में जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से शहर में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 4 VDCM, 9 ACM और 8 पार्टी मेंबर ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य VIP चौक पर जमा हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अचानक हुए इस विरोध से चौक पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास का इलाका कुछ समय के लिए तनावग्रस्त रहा। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
कार्यक्रम में नेताओं की लेटलतीफी, नाराज़ महिलाओं ने उठाई कुर्सियां और चल दीं
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस तरह की हरकत छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज की गई है, इसलिए कानूनी कार्रवाई तय है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

