By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Vande Bharat Express Train: वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस, 11 नई ट्रेनों की शुरुआत, देश के प्रमुख राज्यों को मिलेगा लाभ; जानें किराया और ट्रेन रूट
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Vande Bharat Express Train: वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस, 11 नई ट्रेनों की शुरुआत, देश के प्रमुख राज्यों को मिलेगा लाभ; जानें किराया और ट्रेन रूट
देश - विदेश

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस, 11 नई ट्रेनों की शुरुआत, देश के प्रमुख राज्यों को मिलेगा लाभ; जानें किराया और ट्रेन रूट

Vishva News
Last updated: 14/01/2026 2:03 PM
Vishva News
Published: 14/01/2026
Share
SHARE

Vande Bharat Express Train: रेलवे वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस की 11 ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है. चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, असम के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र को इन ट्रेनों का फायदा मिलेगा. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत दिल्ली से हावड़ा के बीच होने जा रही है. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के अहम रेलवे स्टेशनों से गुजरेंगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन 11 नई ट्रेनों में 8 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन हैं. जबकि एक वंदेभारत स्लीपर के अलावा दो सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें हैं. असम और बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अमृत भारत एक्सप्रेस को किफायती ट्रेन माना जाता है. इसमें रेल यात्रियों को कम महंगे ट्रेन टिकट में भी हाई क्वालिटी सेवाएं मिलती हैं.

Contents
  • नई अमृत भारत ट्रेनों का रूट
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन – हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
  • वंदे भारत ट्रेन का रेल किराया
  • दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी
  • हावड़ा दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज
  • हावड़ा दिल्ली ट्रेन का टाइम टेबल

Amit Baghel Arrested : बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल गिरफ्तार, रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

नई अमृत भारत ट्रेनों का रूट

  • दिल्ली हावड़ा (आनंद विहार टर्मिनल)
  • न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली
  • एसएमवीटी बेंगलुरु-अलीपुरद्वार
  • अलीपुरद्वार-पनवेल
  • डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ)
  • कामाख्या-रोहतक
  • सियालदह-वाराणसी
  • न्यूजलपाईगुड़ी-नागरकोली

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन – हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी. 16 कोच की इस ट्रेन में 11 डिब्बे थर्ड एसी कोच के होंगे. चार सेकेंड एसी कोच और एक फर्स्ट एसी कोच होगी. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. नारंगी और भूरे रंग की ये ट्रेन पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी. यह कम समय में बड़े शहरों के बीच यात्रा कराएगी. हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 3एसी का किराया 2299 रुपये था. इस ट्रेन में कोई आरएसी या वेटिंग टिकट नहीं होगी. 400 किलोमीटर से कम दूरी का किराया उतना ही होगा. वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी तक 958 किलोमीटर तक 14 घंटे में सफर तय होगी. ये ट्रेन मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, कामाख्या जैसे अहम स्टेशनों पर ठहरेगी.

CG News – उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर सीधी भर्ती, लैब असिस्टेंट और चौकीदार सहित विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी

वंदे भारत ट्रेन का रेल किराया

हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी -1334 रुपये
हावड़ा से मालदा टाउन -960 रुपये
हावड़ा से कामाख्या (2AC) – 2970
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी -1724 रुपये
हावड़ा से मालदा टाउन – 1240 रुपये
1AC हावड़ा से कामाख्या – 3640 रुपये
1AC हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी – 2113
1AC हावड़ा से मालदा टाउन – 1520 रुपये

थर्ड AC का रेल किराया
कामाख्या से मालदा टाउन – 1522 रुपये, सेकेंड एसी 1965 रुपये, फर्स्ट एसी 2409 रुपये
कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी थर्ड एसी किराया 962, सेकेंड एसी 1243 और फर्स्ट एसी 1524 रुपये

दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी

पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के बीच दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों का आगाज भी होने जा रहा है. ये ट्रेन बेंगलुरु-बालूरघाट एक्सप्रेस (SMVT Bengaluru-Balurghat Express) और बेंगलुरु-राधिकापुर एक्सप्रेस (SMVT Bengaluru-Radhikapur Express) ट्रेनें हैं. रेलवे बोर्ड ने बांकुरा-मयानपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी बढ़ाकर जयरांबती तक करने का फैसला भी किया है.

हावड़ा दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

हावड़ा दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13065 रहेगा. जबकि दिल्ली हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का नंबर 13066 रहेगा. ये ट्रेन बंडेल, बर्धमान, आसनसोल, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और लखनऊ स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी.

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज

ये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें बंगाल की ओर से बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुओ रोड, सासाराम, देहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससीबी गोमोह, धनबाद, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, महाराजा बिजली पासी(निहालगढ़), लखनऊ जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौली, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. ये ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी.

हावड़ा दिल्ली ट्रेन का टाइम टेबल

हावड़ा दिल्ली ट्रेन 13065 गुरुवार को और दिल्ली से ये ट्रेन शनिवार को चलेगी. इसमें 20 कोच होंगे.ट्रेन नंबर 13065 हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल गुरुवार को रात 23.10 (यानी 11 बजकर 10 मिनट) पर हावड़ा से चलेगी और शनिवार को रात 2.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन 13066 आनंद विहार से सुबह 5.15 बजे रवाना होगा और रविवार को 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

मनरेगा का नाम होगा ‘VB-G RAM G’, सरकार की नई योजना में 125 दिन तक रोजगार मिलेगा
Gold Price Today: गोल्ड की कीमतें और घटीं, चांदी की चमक हुई फीकी, जानें 10 बड़े शहरों में आज के भाव
WhatsApp हैक तो नहीं हो गया? ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, ऐसे बचाएं अपना अकाउंट
Old Smartphone: पुराना फोन बेचते समय इन 5 गलतियों से बचें, वरना खो सकता हैं अपना डेटा
Delhi Red Fort Blast Case: मुजम्मिल का खुलासा, लाल किले से भी बड़ा आतंकवादी हमला था प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Vishva News
Vishva News
24/11/2025
छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: ACB-EOW की 20 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी, कई आरआई अधिकारी जांच के दायरे में
देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण: फरवरी 2026 से शुरू होगा पहला व्यापक सर्वे
Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: रविवार के दिन इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल
Chhattisgarh: धान खरीदी से पहले बिचौलियों की साजिश, ओडिशा से धान लाकर सीमावर्ती जिलों में अवैध स्टॉकिंग
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?