जापान के दक्षिण-पश्चिम क्यूशू स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी में 16 नवंबर, 2025 की सुबह भीषण विस्फोट हुआ, जिससे ज्वालामुखी की राख और धुएं का एक विशाल गुबार 4,400 मीटर (लगभग 14,400 फीट) की ऊंचाई तक फैल गया। मिनामिडाके क्रेटर से शुरू हुए इस विस्फोट से निकली बड़ी मात्रा में राख काफी दूर तलक फैल गईं, जिसके कारण कागोशिमा, कुमामोटो और मियाज़ाकी सहित आसपास के कई प्रान्तों में राख गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद MCD का अहम कदम, सभी 450 पार्किंग को CCTV से लैस किया जाएगा
ज्वालामुखी में विस्फोट स्थानीय समयानुसार लगभग 12:57 बजे पर शुरू हुई, जिसके बाद 2:28 बजे एक और भीषण विस्फोट हुआ, जिससे अनुमानतः 3,700 मीटर ऊंचा एक छोटा सा धुआं उठा। लगभग 13 महीनों में यह पहली बार था जब ज्वालामुखी की राख का गुबार 4 किलोमीटर से ऊपर तक पहुंचा, जो हाल की गतिविधियों की तुलना में एक तेज विस्फोट है। ज्वालामुखीय चट्टानें क्रेटर से 1.2 किलोमीटर दूर तक उछलीं, जो विस्फोटों की तीव्रता को दर्शाता है। विस्फोटों की भीषणता के बावजूद, किसी के हताहत होने या पाइरोक्लास्टिक प्रवाह, गर्म गैस और ज्वालामुखी पदार्थों की खतरनाक तेज़ धाराओं, की कोई सूचना नहीं मिली है।
https://twitter.com/i/status/1990227951242334647
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पांच में से तीन का अलर्ट स्तर बनाए रखा है, और चेतावनी दी है कि चल रही ज्वालामुखी गतिविधि और संभावित खतरों के कारण क्रेटर के आस-पास के क्षेत्रों तक लोग ना जाएं. उन क्षेत्रों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है।
Gold Price Today: शादी सीजन से पहले सोना फिर चमका, देखें आपके शहर में आज का ताज़ा रेट
अलर्ट किया गया जारी
सकुराजिमा जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है और अक्सर अलग-अलग तीव्रता से फटता रहता है। हाल ही में हुए विस्फोट के कारण राख के बादलों के कारण कागोशिमा हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे राख गिरने से सावधान रहें, सुरक्षात्मक उपाय करें और आधिकारिक माध्यमों से अपडेट रहें क्योंकि सकुराजिमा अभी भी सक्रिय है और भविष्य में विस्फोट की संभावना बनी हुई है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

