By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: शिबू सोरेन के निधन पर क्या बोले PM मोदी? सीएम हेमंत सोरेन को किया कॉल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > शिबू सोरेन के निधन पर क्या बोले PM मोदी? सीएम हेमंत सोरेन को किया कॉल
अपराध

शिबू सोरेन के निधन पर क्या बोले PM मोदी? सीएम हेमंत सोरेन को किया कॉल

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:57 AM
praveen
Published: 04/08/2025
Share
SHARE

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। शिबू सोरेन आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वे उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने शिबू सोरेन के बेटे सीएम हेमंत सोरेन से फोन पर बातचीत भी की है।

Contents
  • ‘बहुत दुख हुआ, हेमंत सोरेन से बात की’
  • ‘आज मैं शून्य हो गया हूं’
  • राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
  • प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख
  • झारखंड के राज्यपाल ने जताया शोक

‘बहुत दुख हुआ, हेमंत सोरेन से बात की’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए X पर लिखा, ”शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।”

‘आज मैं शून्य हो गया हूं’

बता दें कि दिशोम गुरु काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आज मैं शून्य हो गया हूं।

जानिए, JMM संस्थापक के निधन पर किसने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, शिबू सोरेन जी, झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने जीवन भर समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा उनसे लंबा परिचय रहा। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!’

प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ”मैंने कल्पना जी (कल्पना सोरेन) को मैसेज किया है। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार है। हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

झारखंड के राज्यपाल ने जताया शोक

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद व पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जनजातीय अस्मिता व अधिकार के सशक्त स्वर थे। राजनीतिक-सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

नेवी जासूसी मामला: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजी जाती थी महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी
CG Crime : कलयुगी बेटे का खौफनाक अपराध, मामूली विवाद में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
CG Fraud Case : तंजानिया की गोल्ड माइंस में निवेश के नाम पर रायपुर के सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी
प्रेम विवाद खून में बदला: युवक ने बहन के भाई पर किया चाकू से हमला
कोयला माफिया नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई, नोटों की गड्डियां और करोड़ों के गहने बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

Chhattisgarh : SIR के मुद्दे पर सियासी हलचल, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

Vishva News
Vishva News
12/09/2025
CG Dhan Kharidi: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन अलर्ट, अवैध परिवहन पर कसी नकेल
CG NEWS: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, गर्भवती समेत 3 लोग जिंदा बचे
China Norovirus: कोरोना के बाद चीन में नई आफत, बच्चों में फैल रहा नोरोवायरस; जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Birth Death Certificate: छत्तीसगढ़ में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह खत्म
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?