By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: तिलक, गोमूत्र और…; गरबा में जाने के लिए VHP ने क्या-क्या नियम बना दिए
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > तिलक, गोमूत्र और…; गरबा में जाने के लिए VHP ने क्या-क्या नियम बना दिए
देश - विदेशप्रमुख खबरें

तिलक, गोमूत्र और…; गरबा में जाने के लिए VHP ने क्या-क्या नियम बना दिए

Vishva News
Last updated: 24/09/2025 12:09 PM
Vishva News
Published: 24/09/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रमों में सिर्फ हिंदुओं को प्रवेश मिलेगा। इसमें शामिल होने वाले लोगों को आधार कार्ड दिखाना होगा और माथे पर तिलक लगाना होगा। इसके अलावा और कई धार्मिक प्रथाओं का पालन करना होगा। हिंदूवादी संगठन का कहना है कि ये कदम ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए उठाए गए हैं। दक्षिणपंथी संगठन ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल यह आरोप लगाने के लिए करते हैं कि हिंदू महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण की ओर धकेला जा रहा है। त्योहारों से पहले हर साल वीएचपी की ओर से इस तरह की चिंता जाहिर की जाती है।

Special Trains: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने त्योहारी यात्रा को बनाया आसान, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 54 फेरे

वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा, ‘गरबा सिर्फ एक नृत्य नहीं बल्कि भगवती को खुश करने के लिए पूजा का एक तरीका है। वे (मुस्लिमों की ओर इशारा) मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करते हैं। जिनकी इन प्रथाओं में मान्यता है केवल उन्हें शामिल होने देना चाहिए।’ वीएचपी ने गरबा आयोजकों के लिए अडवाइजरी जारी की है। इसके तहत प्रवेश के समय आधार कार्ड जांचने, तिलक लगाने और प्रवेश से पहले पूजा सुनिश्चित करने को कहा है।

नायर ने कहा, ‘वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। गरबा एक तरह की पूजा है, मनोरंजन नहीं। जिन्हें भगवती में विश्वास नहीं है उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए।’ वीएचपी के विदर्भ जनरल सेक्रेट्री प्रशांत तितरे ने शनिवार को नागपुर में कहा कि गरबा में आने वालों पर गोमूत्र का छिड़काव किया जाएगा। वीएचपी और बजरंग दल के वॉलेंटियर्स गरबा पंडाल की निगरानी करेंगे और गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करेंगे।

Ramlila Artist Dies: रामलीला मंच पर दशरथ बने अभिनेता की मौत, अभिनय के दौरान आया हार्ट अटैक

वीएचपी के विदर्भ प्रांत संयोजक नवीन जैन ने कहा कि गैर हिंदुओं को गरबा कार्यक्रमों में जाने से रोकना चाहिए, जिसे उन्होंने पवित्र पूजा बताया। उन्होंने कहा कि यह डांस या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है।’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘आयोजकों को आधार कार्ड चेक करना चाहिए। केवल हिंदुओं को प्रवेश मिले। पुरुषों के माथे पर तिलक लगाना चाहिए। आने वाले सभी लोग पहले देवी के सामने सिर झुकाएं। प्रवेश पर ही देवी की तस्वीर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि गरबा आयोजन में किसी तरह के नशे और स्मोकिंग पर रोक होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘जिन्हें देवी दुर्गा में विश्वास नहीं उन्हें ऐसे आयोजन में नहीं जाना चाहिए। वे एक खास मानसिकता के साथ जानते हैं। इससे हमारी बहनों के लिए मुश्किलें बढ़ती हैं और हमारी आस्था को ठेस पहुंचती है। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का निशाना बनाया जा रहा है। इसकी वजह से हमें गरबा आयोजकों से अपील करनी पड़ रही है कि ऐसे लोगों को ना आने दें।’

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gold Rate Today 13 November: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उलटफेर जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट
1 अक्टूबर से लागू: डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट दरों में किया बदलाव, 50 ग्राम तक का पत्र अब मात्र 47 रुपए में भेजें
खराब सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन : सड़क पर नारियल चढ़ाया, अगरबत्ती जलाकर शख्स ने किया पूजा-पाठ
Vaishno Devi Landslide : 18 महिलाएं सहित 34 की मौत, परिजन कर रहे अपनों की तलाश
CG Dog Bite Statistics: छत्तीसगढ़ में डॉग बाइट की घटनाओं में बढ़ोतरी, हर महीने 14 हजार लोग हो रहा है शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)महिला विशेष

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषण पर जिला बलौदाबाजार के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल हो रहे है सोलर हाई मास्ट से रोशन.

praveen
praveen
07/08/2025
अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे; मचा हड़कंप…
Chhattisgarh : घर में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बिजली बिल कम हुआ, मेंटेनेंस की चिंता नहीं…. छत पर पावर जनरेटर बने सौर ऊर्जा प्लांट
Shilpa Shetty के ‘बैस्टियन’ पब पर Income Tax का छापा, टैक्स चोरी के आरोपों की जांच जारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?