By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अचानक क्यों उबलने लगा अरब सागर का पानी? गुजरात से महाराष्ट्र तक हाई अलर्ट, समुद्री इलाके में सनसनी…
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > अचानक क्यों उबलने लगा अरब सागर का पानी? गुजरात से महाराष्ट्र तक हाई अलर्ट, समुद्री इलाके में सनसनी…
देश - विदेश

अचानक क्यों उबलने लगा अरब सागर का पानी? गुजरात से महाराष्ट्र तक हाई अलर्ट, समुद्री इलाके में सनसनी…

Vishva News
Last updated: 21/01/2026 10:27 AM
Vishva News
Published: 21/01/2026
Share
SHARE

नई दिल्ली: गुजरात तट के पास समुद्र की सतह से बुलबुले उठने और पानी के उबाल मारने जैसी रहस्यमयी घटना से हड़कंप मच गया है। मछुआरों ने घटना का वीडियो बनाया है जो वायरल हो रहा है। इसमें समुद्र की लहरों में असामान्य हलचल साफ देखी जा सकती है। इसको लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। अंदेशा है कि यह समुद्र तल से गैस रिसाव या किसी भूगर्भीय गतिविधि का संकेत हो सकता है। सरकार ने जांच के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। सुरक्षा के लिहाज से मछुआरों को उस इलाके से दूर रहने और जहाजों को रास्ता बदलने की सलाह दी गई है।

Contents
  • असामान्य हलचल से पूरे इलाके में दहशत
  • घटना बेहद असामान्य
  • वजह की हो रही छानबीन
  • भूकंपीय क्षेत्र वाला गैस रिसाव तो नहीं?
  • स्पॉट से दूर रहने की सलाह
  • जांच में जुटे विशेषज्ञ

liquor shops closed in chhattisgarh: शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट! इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, जानें वजह

असामान्य हलचल से पूरे इलाके में दहशत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अरब सागर में पानी की हलचल और बुलबुले उठने की खबरों ने प्रशासन और मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। पालघर जिले के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरों के वीडियो में समुद्र के एक बड़े हिस्से में पानी उबलता हुआ और बुलबुले निकलता दिखाई दे रहा है। नजारा ऐसा लग रहा है जैसे पानी उबल रहा हो। समुद्र में इस तरह की असामान्य हलचल से पूरे इलाके में दहशत और आशंका का माहौल है।

Methane leak? Mystery seawater boiling phenomenon sparks alarm off the Gujarat coast. A team has been dispatched to look into it. pic.twitter.com/dMgAJsHRS9

— Sibu Tripathi 🪂 (@imsktripathi) January 20, 2026

घटना बेहद असामान्य

पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने जानकारी दी कि यह जगह जहाजों के रास्ते और मछली पकड़ने के प्रमुख इलाकों के बहुत पास है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह हलचल समुद्र के नीचे से गैस रिसाव, किसी भूगर्भीय गतिविधि या वहां बिछी पाइपलाइनों में खराबी के कारण हो सकती है। घटना बेहद असामान्य है। ऐसे में इस पर समुद्री और औद्योगिक एजेंसियों को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

वजह की हो रही छानबीन

पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि प्रशासन समुद्री विभागों के साथ मिलकर इस बात की जांच कर रहा है कि यह हलचल किसी प्राकृतिक बदलाव के कारण है या किसी औद्योगिक हादसे की वजह से यह घटना देखी जा रही है। अधिकारी ने जानकारी दी कि सावधानी के तौर पर उस इलाके से गुजरने वाले सभी जहाजों और मछुआरों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भूकंपीय क्षेत्र वाला गैस रिसाव तो नहीं?

इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज की एक टीम को मौके पर तैनात किया गया है। जांच में ध्यान दिया जा रहा है कि क्या यह समुद्र के नीचे से होने वाला प्राकृतिक मीथेन गैस का रिसाव है या फिर मुंबई हाई क्षेत्र में तेल और गैस पाइपलाइन फटने जैसी कोई मानवीय चूक। आशंका जताई जा रही है कि यह भूकंपीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के रिसाव के कारण भी हो सकता है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

स्पॉट से दूर रहने की सलाह

गुजरात का समुद्र तट अरब सागर के उस हिस्से में आता है जहां भूगर्भीय हलचल की आशंकाएं रहती हैं। फिलहाल पालघर के अधिकारी भारतीय तटरक्षक बल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी और ओएनजीसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि सोनार और गैस सेंसर वाले विशेष जहाजों के जरिए असली वजह का पता लगाया जा सके। मछुआरों को इस स्पॉट से दूर रहने की सलाह और विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की गई है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान

जांच में जुटे विशेषज्ञ

शुरुआती निर्देशों के तहत जहाजों को उबाल वाली जगह से रास्ता बदलने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञ पानी के नमूने लेकर हाइड्रोजन सल्फाइड या कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसों की जांच कर रहे हैं। इस जांच के परिणामों से गहरे समुद्र में होने वाले प्राकृतिक बदलावों या औद्योगिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, शपथग्रहण समारोह में दिखे जगदीप धनखड़
Anmol Bishnoi: अमेरिका से भारत वापस लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई, जानें किस मामले में थी उसे तलाश
America Plane Crash: केंटुकी में मालवाहक विमान उड़ान भरते ही फटा, 12 की दर्दनाक मौत; देखे VIDEO
Health Risks of Aluminium Foil: क्या आपके परिवार के लिए खतरनाक है एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल? जानें सच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Weather Update: दो दिन राहत के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान गिरने के आसार

Vishva News
Vishva News
20/01/2026
CG CRIME : धारदार हथियार लहराकर बदमाश ने मचाया उत्पात, महिलाओं और लोगों को दी जान से मारने की धमकी
Vicky Kaushal and Katrina Kaif: विक्की-कैटरीना बने पैरेंट्स, सितारों के घर गूंजी किलकारी, जानें बेटे का स्वागत हुआ या बेटी का
World: अमेरिका में तूफान ‘हेनरीएट’ फिर से हुआ शक्तिशाली, जानिए कितनी रफ्तार से बढ़ रहा आगे?
Tamnar Violence Case: महिला पुलिस से बर्बरता पर सख्त कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?