By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: क्या बदलेगा ‘सुप्रीम’ फैसला? आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच आज करेगी सुनवाई
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > क्या बदलेगा ‘सुप्रीम’ फैसला? आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच आज करेगी सुनवाई
देश - विदेश

क्या बदलेगा ‘सुप्रीम’ फैसला? आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच आज करेगी सुनवाई

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:54 AM
praveen
Published: 14/08/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों से जुड़े मामले को तीन जजों की नई विशेष पीठ को सौंपा है, जो आज इसकी सुनवाई करेगी. इस नई पीठ में न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया शामिल हैं. इससे पहले, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की दो सदस्यीय पीठ ने 11 अगस्त को आदेश दिया था कि दिल्ली-NCR के सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखा जाए और उन्हें दोबारा सड़कों पर न छोड़ा जाए. यह आदेश रेबीज और कुत्तों के काटने की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिया गया था.

हालांकि, यह आदेश पशु जन्म नियंत्रण (ABC) नियम, 2023 और पूर्ववर्ती न्यायिक फैसलों के विपरीत था, जिनमें नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उनके मूल स्थान पर लौटाने की बात कही गई थी. इन फैसलों में पशु कल्याण और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी गई थी.

एक वकील द्वारा इस विरोधाभास की ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद, मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने मामले को बड़ी पीठ को सौंपने का निर्णय लिया. अब नई पीठ को इन परस्पर विरोधी आदेशों में संतुलन बनाना होगा और यह तय करना होगा कि आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को क्या स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं. सुनवाई में 11 अगस्त के आदेश पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाएं भी शामिल होंगी.

जानिए कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें…

  • यदि कोई व्यक्ति या संगठन आवारा कुत्तों को उठाने और उन्हें पकड़ने के काम में रुकावट डालता है और इसकी सूचना हमें दी जाती है, तो हम ऐसी किसी भी रुकावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
  • कथित पशु प्रेमी क्या उन बच्चों को वापस ला पाएंगे जो रेबीज के शिकार हो गए? क्या वे उन बच्चों की जिंदगी वापस ला पाएंगे? जब स्थिति की मांग होती है, तो आपको कार्रवाई करनी ही होती है.
  • यह एक क्रमिक प्रक्रिया है. भविष्य में आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया जाता है.
  • जल्द से जल्द सभी इलाकों, विशेष रूप से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों और बाहरी हिस्सों से आवारा कुत्तों को पकड़ना शुरू करें. यह कैसे करना है, यह अधिकारियों को देखना है. इसके लिए यदि उन्हें एक बल बनाना पड़े तो वे इसे जल्द से जल्द करें.
  • शहर और बाहरी इलाकों को आवारा कुत्तों से मुक्त करना ‘सबसे पहला और प्रमुख’ काम है.
  • शिशुओं और छोटे बच्चों को किसी भी कीमत पर आवारा कुत्तों से बचाना होगा, जिनके काटने से रेबीज होता है.
  • कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जिससे लोगों, चाहे वे छोटे हों या बड़े, के मन में यह विश्वास पैदा हो कि वे सड़कों पर आवारा कुत्तों के काटने के डर के बिना घूम सकते हैं.
  • जो भी कुत्ता किसी भी इलाके से पकड़ा जाए, उसे किसी भी हालत में दोबारा सड़कों/सार्वजनिक स्थानों पर नहीं छोड़ा जाएगा, वरना यह पूरा अभियान व्यर्थ हो जाएगा.
praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

सावधान! ये 4 नंबर आपके बैंक अकाउंट को कर सकते हैं खाली, इनकमिंग कॉल भी न उठाएँ
Humanoid Robot ASC Arjun: रेलवे ने लॉन्च किया ह्यूमनॉइड रोबोट ‘अर्जुन’, चेहरे से करेगा पहचान; जानें कैसे करेगा निगरानी…
हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी, स्टेज पर हुए भद्दे कमेंट्स से एक्ट्रेस हुईं परेशान, सुनकर खौल उठेगा खून!
America: 70 साल के बुजुर्ग सिख पर बेरहमी से किया गया हमला, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस पर उठे सवाल
2026 का पहला मिशन: ISRO लॉन्च करेगा Earth Observation सेटेलाइट, जानें पूरी डिटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

नए साल की बड़ी पहल: वंदे भारत एक्सप्रेस में अब महिला टीसी संभालेंगी कमान

Vishva News
Vishva News
02/01/2026
SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, BDO ऑफिस में आग और तोड़फोड़, 20 लाख रुपये का नुकसान
हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत, नदी की तेज धारा में बहकर झाड़ी में अटका
Obscene Dance Case: अश्लील आयोजन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार
CG की बेटी दिव्या ने Malaysia में हुए एशियन बास्केटबॉल में भारत को दिलाया Gold, महासमुंद में हुआ भव्य स्वागत
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?