By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Women Empowerment: महिलाओं के हाथ में इस जिले की कमान, विधायक से लेकर एसपी-एसडीएम तक सब महिलाएं
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Women Empowerment: महिलाओं के हाथ में इस जिले की कमान, विधायक से लेकर एसपी-एसडीएम तक सब महिलाएं
महिला विशेष

Women Empowerment: महिलाओं के हाथ में इस जिले की कमान, विधायक से लेकर एसपी-एसडीएम तक सब महिलाएं

Vishva News
Last updated: 22/10/2025 1:37 PM
Vishva News
Published: 22/10/2025
Share
SHARE

Women Empowerment: जहां देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदासीन हैं, वहीं देश के कई प्रशासनिक पदों पर महिलाओं की भूमिका दमदार है। इसी कड़ी में एक ऐसा जिला  है, जहां नारी शक्ति के हाथ में प्रशासनिक कमान है। यहां सांसद, विधायक, एसडीएम और पुलिस अधीक्षक सभी महिलाएं हैं। यह जिला हिमाचल प्रदेश में है।

हिमाचल प्रदेश के जिले अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशनों में से एक लाहौल स्पीति है। पहाड़ी इलाकों में जहां कभी महिलाओं की भागीदारी सीमित मानी जाती थी, लाहौल स्पीति में वहीं आज महिलाएं प्रशासनिक सेवाओं में नेतृत्व की बागडोर संभाल रही हैं। आइए जानते हैं लाहौल स्पीति में प्रशासनिक सेवा में शामिल महिलाओं के बारे मेँ।

छत्तीसगढ़ हादसा: दो बाइक की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में हड़कंप

लाहौल स्पीति की प्रमुख महिला प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि

किरण भड़ाना, डिप्टी कमिश्नर

लाहौल-स्पीति की पहली महिला उपायुक्त बनने का गौरव किरण भड़ाना को मिला है। उनकी प्रशासनिक कुशलता और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के लिए उन्हें खूब सराहा जाता है। कठिन भूगोल और सीमित संसाधनों के बावजूद किरण भड़ाना क्षेत्र के बुनियादी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

अनुराधा राणा, विधायक

क्षेत्र की पहली महिला विधायक अनुराधा राणा भी इस बदलाव की प्रतीक हैं। उनकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी स्थानीय महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कंगना रणौत, सांसद

लाहौल-स्पीति मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत सांसद हैं, जिन्होंने वर्ष  2024 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 5.37 लाख से ज्यादा वोटों से यहां जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनीं।

CG Crime : पत्नी को खाना न बनाने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

बीना देवी, जिला परिषद अध्यक्ष

स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती देने का श्रेय बीना देवी को जाता है। जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उल्लेखनीय है।

इल्मा अफरोज, पुलिस अधीक्षक

आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज की नियुक्ति मार्च 2025 में हुई है। उनके कमान संभालने से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को नई दिशा मिली है। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता और सख्ती का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। इल्मा अफरोज साल 2018-19 बैच की आईपीएस हैं।

आकांक्षा शर्मा एसडीएम, केलंग

आकांक्षा शर्मा के नेतृत्व में केलंग उपमंडल प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से लगातार बेहतर हो रहा है। आकांक्षा शर्मा 2021 बैच की एचपीएएस अधिकारी हैं, जिन्हें अप्रैल 2025 को केलंग की एसडीएम और डीआरडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया।

शिखा सिमतिया, एडीसी और एसडीएम, काजा

2019 बैच की एचपीएएस अधिकारी शिखा सिमतिया काजा क्षेत्र में एसडीएम और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के रूप में प्रशासनिक तंत्र को धार दे रही हैं। शिखा चंबा की रहने वाली है। शिखा ने HPAS परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Youngest Female CA Nandini Agrawal: 19 साल की नंदिनी अग्रवाल है दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला CA, ऑल इंडिया रैंक 1 भी हासिल
Gandhi Jayanti 2025: गांधी जी के जीवन में पांच महिलाओं की अहम भूमिका, कस्तूरबा से अरुणा तक
इडली अम्मा कमलाथल: स्वाद के साथ समाज को अपनापन और आत्मीयता देने वाली प्रेरक कहानी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी…
सफीना हुसैन की एजुकेट गर्ल्स: 30,000 गांवों तक पहुंचकर 14 लाख बेटियों को स्कूल वापस भेजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)महिला विशेष

अभिलाषा परिसर, तिफरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन.. अनुराग सिंह देव (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल) सहित अनेक गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित.

praveen
praveen
08/08/2025
धर्म परिवर्तन विवाद: सरपंच पिता के शव के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने चर्च में लगाई आग
Raipur Central Jail: कैदियों की सेल्फी और जिम वीडियो वायरल, सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप निलंबित
राजधानी में देर रात रेसिंग का हुड़दंग! आई-20 कार में सवार युवकों ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
Gold Price Today: 21 दिसंबर को सोने का भाव बढ़ा या घटा? जानें ताजा कीमतें
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?