By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: Udyam Sakhi Portal से मिलेगी खुद का बिज़नेस शुरू करने की राह
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: Udyam Sakhi Portal से मिलेगी खुद का बिज़नेस शुरू करने की राह
महिला विशेष

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: Udyam Sakhi Portal से मिलेगी खुद का बिज़नेस शुरू करने की राह

Vishva News
Last updated: 27/08/2025 3:38 PM
Vishva News
Published: 27/08/2025
Share
SHARE

Udyam Sakhi Portal: अब महिलाएं महज घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खुद का बिजनेस शुरू कर रही हैं, स्टार्टअप की शुरुआत कर रही हैं. लेकिन कई बार सही जानकारी, फाइनेंस और गाइडेंस की कमी उनके रास्ते में रुकावट बन जाती है. इसी समस्या का सरकार ने हल है निकाला है. उनके लिए उद्यम सखी पोर्टल (Government Schemes for Women Entrepreneurs in India) की शुरुआत की जा रही है, जो एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां महिलाएं न सिर्फ अपना बिजनेस (Udyam Sakhi Portal Benefits for Women Startups in Hindi) शुरू करने का आसान तरीका जान सकती हैं, बल्कि उसे आगे बढ़ाने के लिए हर तरह की मदद (How Udyam Sakhi Portal Helps for Business) भी पा सकती हैं. आइए जानते हैं यह पोर्टल क्या है और आप इससे कैसे जुड़ सकती हैं.

Chhattisgarh : करंट की चपेट में आया किशोर, बाउंड्रीवाल के पास दौड़ते वक्त दर्दनाक मौत

उद्यम सखी पोर्टल क्या है

उद्यम सखी पोर्टल एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो महिलाओं को बिजनेस शुरू करने, बढ़ाने और मजबूत बनाने में मदद करता है. यहां महिलाओं को फंडिंग, सरकारी योजनाओं, नीतियों और बिजनेस गाइडेंस से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह पर मिलती है. भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के तहत इस पोर्टल (https://udyamsakhi.com) की शुरुआत की है.

उद्यम सखी पोर्टल से अब तक कितनी महिलाएं जुड़ी

2018 में लॉन्च हुए इस पोर्टल पर अब तक 4,500 से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं. इसका मकसद महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. राज्यसभा में दिए गए एक लिखित जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि यह पोर्टल महिलाओं को न सिर्फ बिजनेस शुरू करने का गाइडेंस देता है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसरों से भी जोड़ता है.

उद्यम सखी पोर्टल पर किन योजनाओं की जानकारी मिलती है

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)

क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE)

मुद्रा लोन योजना (MUDRA)

ट्रेड रिसीवेबल्स ई-डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS)

पोर्टल बिजनेस प्लान तैयार करने, MSME मंत्रालय के स्टेट वाइज दफ्तरों की जानकारी और सहयोगी संस्थाओं के कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी उपलब्ध कराता है.

BIG NEWS : राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों को मिला IPS कैडर, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

उद्यम सखी पोर्टल से और क्या-क्या होता है

उद्यम सखी पोर्टल सिर्फ योजनाओं की जानकारी तक सीमित नहीं है, यह महिला उद्यमियों (Women Entrepreneurs) को देश-विदेश में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर, एग्जिबिशन और एक्सपो से भी जोड़ता है. इससे महिलाएं अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बड़े स्तर पर प्रदर्शित कर सकती हैं और नए बाजारों तक पहुंच बना सकती हैं. इस पोर्टल को 43.52 लाख रुपए से शुरू किया गया था.

उद्यम सखी पोर्टल क्यों खास है

भारत में कई महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं और आंत्रप्रेन्योर बनना चाहती हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी, गाइडेंस और फाइनेंस नहीं मिल पाता है. उद्यम सखी पोर्टल इन चुनौतियों को दूर करता है और महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिजनेस में मदद करता है. इससे महिलाएं अपना स्टार्टअप या उद्यम शुरू कर सकती हैं, सरकारी योजनाओं से पैसे जुटा सकती हैं, मार्केट और नेटवर्किंग का हिस्सा बन सकती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकती हैं.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Record Queen Of India:18 साल की लड़की ने तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन के बाद भारत की नई रिकॉर्ड क्वीन बनी
Budget 2026 For Women: महिलाओं के लिए बड़ा कदम, गर्ल्स हॉस्टल और SHE Marts से मिलेगी आत्मनिर्भरता
छत्तीसगढ़ की पुनरीक्षित हॉफ बिजली बिल योजना से 31 लाख सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलेगा पूर्ववत लाभ..
New Year 2026 Resolution For Women: नए साल में महिलाएं लें यह संकल्प, आत्मनिर्भरता और सशक्तता की दिशा में कदम बढ़ाएं
Khichdi Aaji: खिचड़ी से बांट रही खुशियाँ, मरीजों को रोज मुफ्त खिचड़ी खिलाती हैं 63 साल की किरण कामदार
TAGGED:BusinessWomenEntrepreneurshipForWomenFemaleEntrepreneursSelfReliantWomenSelfSufficientWomenUdyamSakhiWomenEmpowermentWomenEntrepreneurshipWomenInBusinessWomenStartups
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Loan on Aadhaar: क्या आपके आधार से लिया गया है फर्जी लोन? मोबाइल से तुरंत जांचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Vishva News
Vishva News
13/01/2026
CGPSC भर्ती घोटाला: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया 400 पन्नों का चालान, पूर्व चेयरमैन समेत कई बड़े नाम शामिल
Vice Presidential Election : पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, संसद भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू, देखिए VIDEO
Amitabh Bachchan पोती आराध्या के जन्मदिन पर हुए भावुक, बोले- ‘बीते दिनों दुख बहुत गहरा रहा’
CG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?