By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Working Women After Marriage: शादी के बाद करियर बनाना या घर संभालना? महिलाओं के लिए फायदे और चुनौतियां
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Working Women After Marriage: शादी के बाद करियर बनाना या घर संभालना? महिलाओं के लिए फायदे और चुनौतियां
महिला विशेष

Working Women After Marriage: शादी के बाद करियर बनाना या घर संभालना? महिलाओं के लिए फायदे और चुनौतियां

Vishva News
Last updated: 17/12/2025 3:33 PM
Vishva News
Published: 17/12/2025
Share
SHARE

Working Women After Marriage: आजकल महिलाएं सिर्फ घर-परिवार संभालने तक सीमित नहीं हैं। अभिभावक अपनी बेटियों को बेटों के बराबर ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और शिक्षा की ओर अग्रसर कर रहे हैं। लड़कियां भी अपने करियर पर फोकस करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं लेकिन जैसे ही उनकी शादी होती है, समाज, परंपरा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच झूलती महिला को अक्सर अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ जाता है।

भारत में आज भी कई घरों में ये सवाल पूछा जाता है ‘क्या शादी के बाद लड़की को नौकरी करनी चाहिए?’ विकसित सोच के साथ समाज व ससुराल वाले महिलाओं के शादी के बाद नौकरी करने के फैसले को समर्थन देने लगे हैं। लड़कियां भी शादी के बाद भी अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं लेकिन क्या है संभव है। हर लड़की को पता होना चाहिए कि शादी के बाद नौकरी करने पर उनके सामने क्या चुनौतियां आ सकती हैं। नौकरी के फायदे बहुत हैं लेकिन एक शादीशुदा महिला के लिए फायदों के साथ ही चुनौतियों को समझना भी जरूरी है ताकि वह पहले से हर चुनौती का सामना करने के लिए अपने आप को तैयार कर पाएं। इस लेख से जानिए शादी के बाद महिला के काम करने के क्या फायदे हैं, और इस रास्ते में कौन सी बड़ी चुनौतियां सामने आती हैं।

CG Dog Bite Statistics: छत्तीसगढ़ में डॉग बाइट की घटनाओं में बढ़ोतरी, हर महीने 14 हजार लोग हो रहा है शिकार

शादीशुदा महिला के लिए नौकरी के फायदे

  • नौकरी हर व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। नौकरी करने से शादीशुदा महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ता है। उनकी आत्मछवि मजबूत होती है और वे अपने निर्णय खुद लेने में सक्षम हो पाती हैं।
  • महिला के नौकरी करने से घर में दोहरी कमाई हो पाती है। पति के साथ पत्नी भी कमाती है। दोहरी कमाई से परिवार पर आर्थिक बोझ कम होता है और महिला अपनी पसंद के अनुसार खर्च भी कर सकती है। नौकरीपेशा पत्नी परिवार में आर्थिक सहयोग देने के साथ ही आर्थिक तौर पर स्वतंत्र भी होती है।
  • नौकरीपेशा महिलाएं अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल बनती हैं। कामकाजी मां बच्चों को मेहनत, अनुशासन और संतुलन का पाठ पढ़ाती हैं।
  • नौकरी करने से महिला केवल घर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समाज में एक योगदानकर्ता के रूप में देखी जाती है। इससे नौकरीपेशा महिला को समाज में पहचान और सम्मान मिलता है।
  • शादी के बाद नौकरी करने से महिलाओं को अपनी शिक्षा, हुनर और टैलेंट को इस्तेमाल करने का मौका मिलता है, जिससे उसका आत्मविकास होता है।

नौकरीपेशा शादीशुदा महिलाओं की चुनौतियां 

संतुलन की चुनौती

शादी से पहले लड़कियों के लिए नौकरी करना आसान होता है, क्योंकि उन पर सिर्फ काम की जिम्मेदारी होती है। लेकिन एक शादीशुदा महिला पर घरेलू जिम्मेदारियां भी होती हैं। ऐसे सें शादीशुदा महिला के लिए घरेलू काम और दफ्तर के काम के बीच संतुलन बनाना चुनौती होता है। ऑफिस और घर दोनों को संभालना मानसिक और शारीरिक थकावट ला सकता है।

परिवार का असहयोग

कई बार ससुराल या पति की तरफ से काम करने को लेकर विरोध होता है। महिला पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा सकता है। अगर ससुराल वाले नौकरी करने की इजाजत दे भी देते हैं तो परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में महिला की मदद नहीं करते और उसे ये सब अकेले संभालने पर विवश कर देते हैं।

समय प्रबंधन में कठिनाई

शादीशुदा महिला जो घर और दफ्तर दोनों की जिम्मेदारी निभा रही होती है, कई बार उस के लिए बच्चों, पति, ऑफिस और खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। उनकी जीवनशैली आम गृहणियों या नौकरीपेशा पुरुषों से ज्यादा व्यस्त हो जाती है।

करियर में रुकावट या ब्रेक

जो भी महिलाएं शादी के बाद नौकरी करने की इच्छा रखती हैं, उन्हें ये भी पता होना चाहिए कि शादी, प्रेगनेंसी या ट्रांसफर जैसी स्थितियों में उनका करियर बाधित हो सकता है। अगर पति किसी दूसरे शहर में नौकरी करता है तो महिला पर ही ट्रांसफर या नौकरी छोड़ने का दबाव होता है। गर्भावस्था में महिला के करियर पर ब्रेक लग सकता है।

अपेक्षाओं का सामना

नौकरीपेशा महिला को समाज और ससुराल की अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है। उन पर एक ‘अच्छी बहू’ बनने का हमेशा दबाव रहता है क्योंकि कहीं न कहीं उनके लिए गृहणियों की तुलना में परिवार के लिए हर वक्त पर उपस्थित रहना चुनौती बन जाती है। 

ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा कायम, तिलक वर्मा ने मारी छलांग, सूर्यकुमार यादव Top 10 से बाहर होने के करीब

शादी के बाद नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए समाधान

  • अगर आपकी शादी होने वाली है या हाल ही में शादी हुई है और आप अपने करियर व नौकरी पर फोकस करना चाहती हैं तो परिवार में खुलकर संवाद करें। उन्हें अपनी इच्छा व परेशानियां बताएं ताकि परिवार आपका सहयोग कर सके। परिवार के सहयोग से ही शादी के बाद भी महिल के लिए नौकरी करना संभव हो सकता है।
  • समय का स्मार्ट प्रबंधन करना हर महिला को आना चाहिए। उन्हें घर परिवार के साथ ही दफ्तर और खुद को समय देने की कला आनी चाहिए ताकि उनके लिए काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान हो जाए।
  • करियर के लिए दफ्तर बेहतर है लेकिन परिवार और नौकरी दोनों को संभालने के लिए अगर संभव हो तो फ्लेक्सी वर्क या वर्क फ्रॉम होम विकल्प चुनना बेहतर तरीका हो सकता है।
  • सबसे जरूरी है कि महिलाएं खुद के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें ताकि सकारात्मक तरीके से जीवन की चुनौतियों का सामना कर पाएं।
  • शादी के बाद महिला के लिए ससुराल वालों को साथ लेकर चलना और उन्हें भरोसे में लेना जरूरी है ताकि वह आपके नौकरी करने पर एतराज न जताएं, बल्कि समर्थन दें।
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Women Kabaddi World Cup 2025: आदिवासी गांव की बेटी ने दिखाया दम, MVP बन इतिहास रचा
जूडो में हिमांशी टोकस का शानदार प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम किया रोशन
Youngest Pilot: महज 18 साल की उम्र में आसमान छूने वाली देश की सबसे छोटी पायलट
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: प्रदीप पटेल के छत पर हर महीने बन रही 350 से 400 यूनिट बिजली …. बिजली बिल भी घटकर एक तिहाई से भी कम हुआ
New Year 2026 Resolution For Women: नए साल में महिलाएं लें यह संकल्प, आत्मनिर्भरता और सशक्तता की दिशा में कदम बढ़ाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए निर्देश: अब सभी विभागों में ई-ऑफिस से होगा काम, बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

Vishva News
Vishva News
12/12/2025
Drug Peddlers Navya and Ayaan Arrested: हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स की बिक्री करते थे, पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय में मारी बड़ी सफलता
Bijapur Naxal Operation: बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादियों का छुपा हथियार और विस्फोटक भंडार बरामद
Narayanpur District Hospital: नारायणपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने नक्सलियों के पोस्टमार्टम से किया इंकार, कही ये बात
CG News : बिना अनुमति धर्म सभा कराने वाले पास्टर पर धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?