By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: WPL 2026 Retention: दिग्गज खिलाड़ियों पर गिरी गाज, दीप्ति-लैनिंग-हीली समेत कई बड़े नाम रिलीज
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > WPL 2026 Retention: दिग्गज खिलाड़ियों पर गिरी गाज, दीप्ति-लैनिंग-हीली समेत कई बड़े नाम रिलीज
खेल

WPL 2026 Retention: दिग्गज खिलाड़ियों पर गिरी गाज, दीप्ति-लैनिंग-हीली समेत कई बड़े नाम रिलीज

Vishva News
Last updated: 07/11/2025 2:15 PM
Vishva News
Published: 07/11/2025
Share
SHARE

WPL 2026 Retention: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई बड़े नामों को टीमों ने रिलीज कर सबको चौंका दिया है, जिसमें भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी कप्तान मेग लैनिंग और विकेटकीपर एलिसा हीली शामिल हैं। वहीं, भारत की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने रिटेन कर उन पर भरोसा जताया है।

Contents
  • दीप्ति शर्मा और एलिसा हीली रिलीज
  • मुंबई इंडियंस ने बरकरार रखा कोर
  • DC ने मेग लैनिंग को किया रिलीज
  • रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

गुजरात जायंट्स ने साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को रिटेन नहीं किया है। नियमों के तहत केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है, इसलिए टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को अपने पास रखा है।

Air India Plane Crash: SC सख्त, केंद्र और DGCA को भेजा नोटिस; कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता की याचिका पर सुनवाई

दीप्ति शर्मा और एलिसा हीली रिलीज

यूपी वॉरियर्स ने इस बार नए सिरे से शुरुआत करने का संकेत दिया है। टीम ने सिर्फ अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता श्वेता सहरावत को रिटेन किया है और बाकी सभी बड़े नाम- दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, सोफी एक्लेस्टोन और क्रांति गौड़ को रिलीज कर दिया है।

मुंबई इंडियंस ने बरकरार रखा कोर

मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें नैट स्किवर-ब्रंट (₹3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (₹2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज़ (₹1.75 करोड़), अमनजोत कौर (₹1 करोड़) और जी. कमलिनी (₹50 लाख) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि नैट स्किवर-ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से भी अधिक कीमत पर रिटेन किया गया है। वहीं एमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है।

DC ने मेग लैनिंग को किया रिलीज

तीन लगातार फाइनल खेलने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया है। टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबल सुदरलैंड, मरिजान कैप और निकी प्रसाद को रिटेन किया है। वहीं, RCB ने मंधाना और ऋचा पर भरोसा जताया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें स्मृति मंधाना (₹3.5 करोड़), ऋचा घोष (₹2.75 करोड़), एलिस पैरी (₹2 करोड़) और श्रेयंका पाटिल (₹60 लाख) शामिल हैं। वहीं, सोफी मोलिन्यूक्स, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा और डैनी वायट-हॉज जैसे बड़े नामों को टीम ने रिलीज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: CG समेत सभी राज्यों में आवारा कुत्तों की नसबंदी और शेल्टर होम में रखने के निर्देश, 8 हफ्ते में लागू करें फैसला

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

  • मुंबई इंडियंस: नेट-साइवर ब्रंट (INR 3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (INR 2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (INR 1.75 करोड़), अमनजोत कौर (INR 1 करोड़), जी कमलिनी (INR 50 लाख)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (INR 3.5 करोड़), ऋचा घोष (INR 2.75 करोड़), एलिस पेरी (INR 2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (INR 60 लाख)
  • गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (INR 3.5 करोड़), बेथ मूनी (INR 2.5 करोड़)
  • UP वॉरियर्ज: श्वेता सेहरावत (INR 50 लाख)
  • दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (INR 2.2 करोड़), शैफाली वर्मा (INR 2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (INR 2.2 करोड़), मारिजान कैप (INR 2.2 करोड़), निकी प्रसाद (INR 50 लाख)।
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CRICKET: ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में मिली करारी हार, टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
IND vs AUS 4th T20I: अभिषेक शर्मा आज रच सकते हैं बड़ा करिश्मा – सिर्फ 39 रन दूर कोहली के सबसे तेज़ 1000 रन वाले रिकॉर्ड से
IPL 2026 से पहले CSK के अमन खान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, गेंदबाजों की लिस्ट में बना अनचाहा इतिहास
ICC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश का T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय, इस देश को मिल सकता है सीधा टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Amitabh Bachchan का छलका दर्द: Dharmendra को खोने का दुख जताते हुए आधी रात लिखा भावुक पोस्ट – ‘सहन करना मुश्किल है’

Vishva News
Vishva News
25/11/2025
CG CRIME: तंत्र-मंत्र के झांसे में ठगी, बीमार SI को ठीक करने का बहाना, महिलाओं ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने
CG News : घर में आया करैत, 9 माह की मासूम ने खिलौना समझकर चबा डाला… सांप की मौत, बच्ची सुरक्षित
SCO Summit: मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में “पुनर्जन्म”, अमेरिका को झटका
CG Road Accident: तेज रफ्तार कार कई बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो छात्राओं समेत चार घायल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?