By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: “तुमसे है उजाला”: हापुड़ की शिक्षिका गरिमा त्यागी, कैमरे से समाज को दे रही नई दिशा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > “तुमसे है उजाला”: हापुड़ की शिक्षिका गरिमा त्यागी, कैमरे से समाज को दे रही नई दिशा
महिला विशेष

“तुमसे है उजाला”: हापुड़ की शिक्षिका गरिमा त्यागी, कैमरे से समाज को दे रही नई दिशा

Vishva News
Last updated: 17/09/2025 11:12 AM
Vishva News
Published: 17/09/2025
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली गरिमा त्यागी जब हाथ में कैमरा लेकर चलती हैं तो न केवल पुरुष, बल्कि महिलाएं भी उन्हें हैरानी से पलटकर देखती हैं। पेशे से शिक्षिका रहीं गरिमा आज न केवल शिक्षा, बल्कि समाज सेवा, साहित्य, नाट्य कला और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

CG में नक्सलियों का दोहरा खेल: बातचीत की अपील, लेकिन मासूम की जान ली

कैमरे से उनका रिश्ता शौकिया तौर पर शुरू हुआ था, जो अब उनकी पहचान बन चुका है। गरिमा बताती हैं कि उन्हें बचपन से पढ़ने-पढ़ाने का शौक था। इसी शौक ने आगे चलकर उनके कॅरिअर की दिशा तय की।

गरिमा त्यागी का शुरुआती करियर

उन्होंने एमकॉम, बीएड, एमएड, एमटीटी, एमएसडब्ल्यू और मास्टर इन कंप्यूटर साइंस जैसे विविध शिक्षण पाठ्यक्रमों में दक्षता हासिल की और एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य करने लगीं। वह वहां हर सामाजिक-आर्थिक वर्ग के बच्चों से जुड़तीं और उनकी मदद करतीं, लेकिन स्कूल प्रशासन का उनके प्रति जो रवैया रहा, वो उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने कुछ समय बाद नौकरी छोड़ दी। इसके बाद गरिमा ने आत्ममंथन किया तो उन्हें महसूस हुआ कि शिक्षा केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज में बदलाव का एक सशक्त माध्यम है।

शौक को बनाया सपना

इसी सोच के साथ उन्होंने फोटोग्राफी को अपनाया और समाज की विविध परतों को कैमरे की नजर से देखने और दिखाने का बीड़ा उठा लिया। उन्होंने कभी मुस्कुराते चेहरों को कैमरे में कैद किया, तो कभी जीवन की कठिनाइयों और दुख की कहानियों को उजागर किया। धीरे-धीरे उन्होंने स्कूली बच्चों के आई कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया, जिससे एक बार फिर गरिमा बच्चों से जुड़ गईं। कैमरा उनके हाथ में देखकर बच्चे उत्सुक हो जाते और ढेरों सवाल पूछते। इसी जुड़ाव ने उन्हें दो स्कूली बच्चों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया, जिनकी शिक्षा और पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी वह आज भी उठा रही हैं।

PM मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं के लिए खास तोहफ़ा, बच्चों को भी होगा लाभ

संस्था जो शिक्षा, कला और समाज सेवा से जुड़ा

वर्ष 2012 में गरिमा ने ‘उम्मीद’ नाम से सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था की नींव रखी। गरिमा के लिए यह संस्था केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक मंच था, जिसके माध्यम से शिक्षा, कला और समाज सेवा को जोड़कर सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं को जाग्रत किया जा सकता था।

इस संस्था के अंतर्गत नाट्य दर्पण, ऑनर्स क्लब, यूनिसेफ एकेडमी, मानवाधिकार सुरक्षा मंच जैसी पहलों के जरिए युवाओं, महिलाओं और बच्चों को जोड़ा गया। फिर आया कोरोना काल, एक ऐसा समय, जब पूरी दुनिया ठहर-सी गई थी, मगर गरिमा रुकीं नहीं। उन्होंने अपनी संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों तक दवाइयां, राशन, मास्क, सैनिटाइजर जैसी जरूरी वस्तुएं पहुंचाईं। बच्चों की शिक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर गरिमा ने विशेष रूप से काम किया। हालांकि 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और संस्था अस्थायी रूप से बंद हो गई। योजनाएं ठप पड़ गईं, लेकिन हौसले कमजोर नहीं हुए। गरिमा और उनके साथियों ने दोबारा हिम्मत जुटाई और संस्था को फिर से खड़ा किया।

आर्थिक संकटों के सामने नहीं मानी हार

उन्होंने यह सिद्ध किया कि संस्था ईंट-पत्थर की दीवारों से नहीं, विचारों और उद्देश्यों से बनती है। आज गरिमा की संस्था एक बार फिर पूरी ऊर्जा से सक्रिय है। साहित्यिक गोष्ठियों, सांस्कृतिक आयोजनों, सामाजिक अभियानों और डिजिटल मंचों के माध्यम से वह समाज में बदलाव की अलख जगा रही हैं, जिसमें उनका साथ निभा रहा है कैमरा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Indira Gandhi Punyatithi: लौह महिला की याद में झुका राष्ट्र, जानिए उनकी उपलब्धियां और निर्णायक फैसले जिन्होंने बदला भारत का भविष्य
Sonali Hinge: एक पुलिस कॉन्स्टेबल जिसने 13 साल की बच्ची की ज़िंदगी बदल दी, सोनाली हिंगे की प्रेरक कहानी
Women Helpline Numbers: महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर, जानें कैसे ये नंबर आपकी मदद कर सकते हैं
IAS Garima Agrawal: जर्मनी की हाई सैलरी को कहा ‘ना’, देश सेवा में चुन लिया IAS का सफर, जानें गरिमा अग्रवाल की कहानी
Rani Laksmi Bai Jayanti 2025: रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर याद करें उनकी साहसिकता और आत्मनिर्भरता, हर महिला के लिए मार्गदर्शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Crime : भतीजे ने हंसिया से किया चाचा पर हमला, मौके पर हुई बुजुर्ग की मौत

Vishva News
Vishva News
22/09/2025
आजमगढ़ की बेटी मेजर स्वाति राय ने माउंट लामो की चोटी फतह कर इतिहास रचा
छाल वन क्षेत्र में फिर हाथी शावक की मौत, तालाब में डूबने से गई जान, एक साल में पांचवीं घटना
Naxal Peace Process : नक्सली वार्ता पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान- आम लोगों की हत्या और IED हमले बंद करें
Chhattisgarh: कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग तेज, ननकीराम कंवर पहुंचे रायपुर धरने की तैयारी में
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?