By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: छत्तीसगढ़ में पकड़ाया शराब तस्कर, महतारी एक्सप्रेस में छुपाकर ला रहे थे 16 पेटी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > छत्तीसगढ़ में पकड़ाया शराब तस्कर, महतारी एक्सप्रेस में छुपाकर ला रहे थे 16 पेटी
जिला तैतीस (C.G.)

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया शराब तस्कर, महतारी एक्सप्रेस में छुपाकर ला रहे थे 16 पेटी

Vishva News
Last updated: 29/09/2025 4:17 PM
Vishva News
Published: 29/09/2025
Share
SHARE

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद छुरिया ब्लाक के पड़रामटोला के पास महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपित इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महतारी एक्सप्रेस का चालक है। पुलिस ने रविवार – सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे यह कार्रवाई की है।

Contents
  • GPS की मॉनिटरिंग, बावजूद दूर राज्य जा रही गाड़ी
  • ‘डंडा पड़ेगा तो सब बताओगे’

स्पीड पोस्ट में नई क्रांति: जानिए क्या हैं सभी नए बदलाव और सुविधाएं

आरोपित महाराष्ट्र के खेड़ेपार से यह अवैध शराब लेकर कल्लूटोला जा रहा था। आरोपित ने बताया है कि वह यह शराब किसी नागेश कतलाम को डिलीवर करने वाला था। इस एवज में उसे दो हजार रूपये मिलते थे। उसने पुलिस को जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब वह तस्करी कर रहा था। आरोपित के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

GPS की मॉनिटरिंग, बावजूद दूर राज्य जा रही गाड़ी

महतारी एक्सप्रेस की मॉनिटरिंग के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए गये हैं। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर महाराष्ट्र पहुंचा और शराब लेकर वापस लौटा। चालक एक बार पहले भी यह काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में महतारी एक्सप्रेस के पोर्टल में इवेंट अपलोड किये जाने में भी फर्जीवाड़ा किया गया। आरोपित ने इसमें अपने साथी की मदद ली। पुलिस इसकी भी जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

Anti Naxal operation : अबूझमाड़ में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप पकड़ा गया, कुतुल एरिया कमेटी की सक्रियता की आशंका

‘डंडा पड़ेगा तो सब बताओगे’

महतारी एक्सप्रेस से शराब पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक छन्नी साहू, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी के साथ थाने पहुंची। उन्होंने आरोपित से कई सवाल किये। जब इसपर आरोपित ने जवाब नहीं दिया तो पूर्व विधायक ने कहा, सीधे बता दो अभी पुलिस का डंडा पड़ेगा तो सब बताने लगोगे। उन्होंने कहा ये चिंताजनक है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहनों से शराब तस्करी जैसे अपराध हो रहे हैं।

छुरिया के थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि प्रकरण में जांच जारी है। शराब किसके पास से लायी गई, कहां और किसके पास ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है। जो भी जानकारी सामने आएगी उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को स्पेशल कोर्ट में किया पेश
रायपुर समेत कई जिलों में एसीबी-EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा निशाने पर
CG News : राज्योत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज, सीएम विष्णु देव साय आज नवा रायपुर का करेंगे निरीक्षण
CG: बीजापुर में 2 जवान घायल, गंगालूर जंगल में मुठभेड़ जारी
छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास, विकास और पुनर्वास की नीति पर कर रही है कार्य: सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को पक्का घर देने के लिए संकल्पित – मुख्यमंत्री श्री साय.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News

AI Question Cost: हर सवाल की ‘कीमत’ Environment पर, पैसा नहीं बिजली-पानी बह रहा है

Vishva News
Vishva News
26/08/2025
Chandra Grahan 2025 : भारत में आज लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे ये अद्भुत खगोलीय घटना
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मनाया वार्षिक पुरस्कार समारोह, राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला सम्मान
Rashifal 19 January 2026 : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? 19 जनवरी 2025 राशियों की पूरी जानकारी
Gold Price Today: सोने की कीमत में बढ़ोतरी, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.40 लाख तक पहुंचा; जानिए अपने शहर का ताजा रेट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?