By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को स्पेशल कोर्ट में किया पेश
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को स्पेशल कोर्ट में किया पेश
जिला तैतीस (C.G.)

बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को स्पेशल कोर्ट में किया पेश

Vishva News
Last updated: 19/09/2025 4:17 PM
Vishva News
Published: 19/09/2025
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने रिटायर्ड आईएएस और पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को हिरासत में लेने के बाद आज विशेष कोर्ट में पेश किया. ईओडब्ल्यू पूर्ववर्ती सरकार में शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहे निरंजन दास का रिमांड मांग सकती है.

CG CRIME NEWS : पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बता दें कि आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को बहुचर्चित शराब घोटाले में गुरुवार को हिरासत में लिया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, निरंजन दास ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा (सिंडिकेट के कथित संरक्षक), अरुणपति त्रिपाठी (तत्कालीन विशेष सचिव आबकारी), अनवर ढेबर (व्यवसायी, रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई), और अन्य के साथ मिलकर सिंडिकेट चलाया.

इस सिंडिकेट ने आबकारी विभाग की मिलीभगत से राज्य को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया. इसमें सरकारी शराब दुकानों में कमीशन तय करना, डिस्टिलरियों से अतिरिक्त शराब बनवाना, विदेशी ब्रांड की अवैध सप्लाई पर वसूली, और डुप्लीकेट होलोग्राम (सुरक्षा फीचर) का इस्तेमाल कर अनियमित शराब बेचना शामिल था.

जांच एजेंसियों ने अपनी चार्जशीट में पहले भी यह बताया है कि नोएडा की कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स (विधु गुप्ता की) को टेंडर देने में निरंजन दास की भूमिका थी. यह कंपनी योग्य नहीं थी, लेकिन निरंजन दास, त्रिपाठी और टुटेजा ने टेंडर शर्तें बदलकर इसे अवैध रूप से आवंटित किया. इससे डुप्लीकेट होलोग्राम बनाए गए, जो अवैध शराब की बिक्री को वैध दिखाने के लिए इस्तेमाल हुए. प्रत्येक होलोग्राम पर 8 पैसे का कमीशन लिया गया, जिससे 1200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

लौकी छिलने के विवाद में हत्या: बहन की जान लेने वाली आरोपी को कोर्ट से उम्रकैद

जांच में यह भी उजागर हुआ कि निरंजन दास ने सिंडिकेट के साथ मिलकर झारखंड की आबकारी नीति में बदलाव की साजिश रची, जिससे वहां के खजाने को भारी नुकसान हुआ. जनवरी 2022 में ढेबर और त्रिपाठी के साथ झारखंड अधिकारियों से मीटिंग की गई, जहां छत्तीसगढ़ मॉडल को लागू कर अवैध लाभ कमाया. रिटायरमेंट के बाद फरवरी 2023 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उन्हें संविदा पर आबकारी आयुक्त बनाया गया था.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

CG CRIME: गार्ड की ड्यूटी के दौरान हत्या, शराब के विवाद में हुआ हमला
उत्तर छत्तीसगढ़ जमने लगा, खेतों पर उतरी बर्फ की पहली चादर, तापमान ने दी ठिठुरन की दस्तक
Chhattisgarh: गारे-पेलमा कोल ब्लॉक में जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश, महिला को जूते की माला पहनाई
नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पोस्टर जारी कर सूचना देने वालों को इनाम का ऐलान; दूसरी ओर 2 माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: CM विष्णुदेव साय ने रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन जनप्रतिनिधियों को किया याद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
प्रमुख खबरेंमहिला विशेष

Usha Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी भारत से जुड़ी! जानें ऊषा वेंस के बारे में रोचक तथ्य

Vishva News
Vishva News
21/10/2025
खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी और बेटे पर बरसाईं गोलियां, बेटे की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर
CG Weather Update: बंगाल में बने सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, 48 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान
Sex Racket का खुलासा: स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल, पुलिस का छापा, 5 लड़कियां-4 ग्राहक और मैनेजर गिरफ्तार
बैटल ऑफ गलवान से पहले फिर लौटेगा सलमान का आइकॉनिक अवतार, 23 साल बाद थिएटर में दिखेगा फैंस का फेवरेट किरदार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?