By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IPL 2026 Auction: 16 दिसंबर को अबू धाबी में 1355 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस चुनी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IPL 2026 Auction: 16 दिसंबर को अबू धाबी में 1355 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस चुनी
खेल

IPL 2026 Auction: 16 दिसंबर को अबू धाबी में 1355 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस चुनी

Vishva News
Last updated: 02/12/2025 1:27 PM
Vishva News
Published: 02/12/2025
Share
SHARE

IPL 2026 Auction: IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है, जिसके लिए खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट सामने आ गई है। लिस्ट में कुल 1355 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने IPL ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 45 खिलाड़ियों ने सबसे ऊंची 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस कैटेगिरी में अपना नाम दर्ज कराया है। इस लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर शामिल हैं। बता दें, IPL ने फ्रेंचाइजी के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट जमा करने की डेडलाइन 5 दिसंबर तय की है। चूंकि प्रत्येक टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्लॉट है, ऐसे में इस बार ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे, जिनमें से 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

Contents
  • कैमरन ग्रीन पर टिकी नजरें
  • KKR और CSK ने कई खिलाड़ियों को किया रिलीज
  • ग्लेन मैक्सवेल का नाम गायब

Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे शामिल

कैमरन ग्रीन पर टिकी नजरें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस बार ऑक्शन में बड़ी रकम पा सकते हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। पीठ की चोट की वजह से वह 2025 के मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (64.3 करोड़ पर्स) और चेन्नई सुपर किंग्स (43.4 करोड़) के पास सबसे ज्यादा राशि बची है और दोनों विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली होने के कारण ग्रीन पर बड़ा दांव लगा सकती हैं। वहीं, KKR के लिए यह और भी अहम है क्योंकि हाल ही में आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास लिया है। ऐसे में टीम ग्रीन को रसेल के विकल्प के रूप में देख रही है।

KKR और CSK ने कई खिलाड़ियों को किया रिलीज

KKR ने इस बार 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें वेंकटेश अय्यर भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले मेगा ऑक्शन में टीम ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। अब टीम के पास 13 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 6 विदेशी शामिल हैं। इसके अलावा CSK ने भी अपने तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को चोट के कारण रिलीज कर दिया। पथिराना को पिछले साल CSK ने 13 करोड़ में रिटेन किया था। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, पथिराना, न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर, एनरिक नॉर्खिया जैसे प्रमुख खिलाड़ियों ने भी 2 करोड़ बेस प्राइस रखा है।

ग्लेन मैक्सवेल का नाम गायब

इस बार बड़ा नाम ग्लेन मैक्सवेल ऑक्शन की लिस्ट में नहीं है। वह 2025 सीजन के दौरान उंगली की चोट से जूझ रहे थे और पंजाब किंग्स ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे, लेकिन वह सिर्फ 25% सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिस कारण पंजाब किंग्स ने उन्हें वापस ऑक्शन पूल में भेजा है। 2 करोड़ बेस प्राइस में भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। ऐसे में IPL 2026 के ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगना तय है और सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कौन-सी टीम कौन-सा बड़ा दांव लगाने वाली है। 16 दिसंबर का दिन IPL फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

CG में हत्या का सनसनीखेज मामला: युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, 2 नाबालिग सहित 3 हिरासत में

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, रचिन रवींद्र, गेराल्ड कोएट्जी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, डेविड विसे, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, जेसन होल्डर, शे होप, अकील होसेन अल्जारी जोसेफ।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

ICC ODI Rankings: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में कोहली और रोहित की रैंकिंग क्या है, जानें ताजा स्थिति
IND vs PAK: शाम नहीं, दिन में होगा महा-मुकाबला! जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच
Duleep Trophy 2025: जानें कब से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला और कहां देखें Live Streaming
IND vs NZ 1st ODI Match Time: जानिए पहला वनडे मैच कब और कितने बजे शुरू होगा
स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Delhi Blast Case: डॉ. शाहीन मानव बम तैयार करने की साजिश में थी, डिलीटेड चैट्स से बड़ा खुलासा

Vishva News
Vishva News
21/11/2025
Chhattisgarh News : चुनरी यात्रा में दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष, 4 घायल, पुलिस ने मध्यरात्रि कार्रवाई की
नशे में चूर सनकी ने ट्रेन में मचाया उत्पात, बेवजह युवती को धक्का देने से अफरा-तफरी
Cyclone Ditwah: दित्वा तूफान से दक्षिण भारत में हड़कंप, सुरक्षा के मद्देनज़र चेन्नई समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित
Petrol Diesel Price 25 Jan: रविवार को पेट्रोल-डीजल में गिरावट, जानें अपने शहर के रेट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?