By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IND vs PAK: शाम नहीं, दिन में होगा महा-मुकाबला! जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IND vs PAK: शाम नहीं, दिन में होगा महा-मुकाबला! जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच
खेल

IND vs PAK: शाम नहीं, दिन में होगा महा-मुकाबला! जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच

Vishva News
Last updated: 31/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 31/01/2026
Share
SHARE

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक बार फिर आमने सामने आने के लिए तैयार हैं। इस बार ये मुकाबला अंडर 19 वर्ल्ड कप में होगा और युवा खिलाड़ी एक दूसरे के सामने होंगे। भारतीय टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अभी तक इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। इस बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ ही मैच का वक्त भी नोट कर लीजिए। इस मैच के लिए शाम तक इंतजार मत कीजिएगा, मैच दिन में ही शुरू हो जाएगा।

Contents
भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप में किया है कमाल का प्रदर्शन1 फरवरी को दिन में एक बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 विश्व कप सुपर 6 मैचपाकिस्तानी टीम हराते ही हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहरवैभव सूर्यवंशी के साथ साथ अभिज्ञान कुंडू और एरॉन जार्ज पर होगी सभी की नजर

CG Land Guideline Rate 2026 : जमीन की नई गाइडलाइन दर जारी, ग्रामीण इलाकों में दरें शहरी से काफी कम; जानें अपने इलाके की नई दरें

भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप में किया है कमाल का प्रदर्शन

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 6 तक का सफर तय कर लिया है। टीम इंडिया सेमीफाइनल की सीट भी जल्द ही बुक कर लेगी, लेकिन उसके लिए टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच का इंतजार करना होगा। टीम इंडिया इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर है। भारत और इंग्लैंड के अभी बराबर अंक हैं। लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीत जाती है तो आठ अंकों के साथ ये टीम पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। हालांकि टीम इंडिया का नेट रन रेट काफी शानदार है, जो इस स्टेज पर काफी काम आता है।

1 फरवरी को दिन में एक बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 विश्व कप सुपर 6 मैच

अब मैच की तारीख, वेन्यू और शुरू होने के वक्त की बात करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 1 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। मुकाबला बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पर खेला जाएगा। अगर आप मैच का शाम तक इंतजार करेंगे तो पक्का है कि ये आपसे छूट जाएगा। ये वनडे वर्ल्ड कप है, इसलिए पूरे 50 ओवर का मैच होता है। मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू हो जाएगा। इससे कुछ देर पहले टॉस होगा। अगर पूरे 50 ओवर तक मैच खेला गया तो करीब नौ बजे तक ये खत्म हो जाएगा।

पाकिस्तानी टीम हराते ही हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर

बात अगर पाकिस्तान की करें तो उसकी हालत काफी पतली है। अगर पाकिस्तानी टीम भारत में इस मैच में हारी तो उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। ऐसे में भारत के पास एक तीर से दो शिकार करने का मौका है। एक तो मैच जीतकर टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल में चली जाएगी, वहीं पाकिस्तान की टीम इस हार से बाहर हो जाएगी।

वैभव सूर्यवंशी के साथ साथ अभिज्ञान कुंडू और एरॉन जार्ज पर होगी सभी की नजर

मैच में एक बार फिर सभी नजर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है, जो केवल 14 साल की उम्र में ही दुनियाभर में अपना नाम बना चुके हैं। वैभव ने कुछ छोटी छोटी पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने काफी तेजी से रन बनाए हैं, लेकिन उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। कप्तान आयुष इस वक्त तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं, लेकिन वे उस तरह के फार्म में नजर नहीं आ रहे हैं, जिसकी उम्मीद की जानी चाहिए। हां, अभिज्ञान कुंडू और एरॉन जार्ज ने जिस तरह का खेल दिखाया है, वो काफी उम्मीदें बंधाता है। देखना होगा कि दोनों टीमें इस दौरान कैसे खेल का प्रदर्शन करती हैं।

CG में यहां 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, मांस-मटन बिक्री पर भी रोक, प्रशासन का आदेश जारी

भारतीय क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन,मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा,

उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगलिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

पाकिस्तान की टीम: उमर जैब, समीर मिन्हास, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, मोहम्मद सय्याम, मोमिन कमर, हुजैफा अहसन, हमजा जहूर, डेनियल अली खान, अली रजा, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान)।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
Virat Kohli: कोहली के पास एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका, शतक लगाते ही मिलेगा नंबर-1 का सिंहासन
Kolkata Knight Riders: IPL 2026 से पहले KKR में बड़ा बदलाव, अचानक नए चेहरे की हुई एंट्री
IND vs SA फाइनल: जानिए कब, कहां और कितने बजे से होगा रोमांचक मुकाबला, फ्री में ऐसे देखें लाइव
Asia Cup 2025: पाकिस्तान हो जाए सावधान! जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट फॉर्मूला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ में लौटी सर्द हवाएँ: 28 नवंबर तक 3°C तक गिर सकता है तापमान, रातें होंगी और ठंडी

Vishva News
Vishva News
26/11/2025
चीन और पाकिस्तान के बीच गुप्त सैन्य और अंतरिक्ष संबंधों का खुलासा, बीजिंग की इस्लामाबाद में बेस बनाने की योजना
पीएम मोदी का रायपुर दौरा: 29-30 नवंबर को डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में लेंगे भाग, राष्ट्रपति पुलिस पदक वितरण
CG News – छत्तीसगढ़ करेगा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, राज्य के 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन
BIG NEWS : महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और परिवार को मिली सरेआम जान से मारने की धमकी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?