Yashasvi Jaiswal Health Update: यशस्वी जायसवाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मुंबई की तरफ से खेल रहे थे और उन्होंने कई शानदार पारियां खेली। लेकिन बीच टूर्नामेंट में राजस्थान के मैच के बाद उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके पेट में सूजन की समस्या बताई गई। इसके बाद उनका सीटी स्कैन भी किया गया और डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी। अब जायसवाल ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
कोडीन कफ सिरप मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शुभम समेत सभी आरोपियों की याचिका खारिज
यशस्वी जायसवाल ने किया पोस्ट
यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं पिछले कुछ दिनों से मिली ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं। इसके लिए बेहतरीन चिकित्सा के लिए आभारी हूं। इसके अलावा जल्दी ही मैं मैदान पर वापसी करने के लिए उत्सुक हूं। जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मुंबई की टीम के लिए कुल तीन ही मुकाबले खेले और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 145 रन ही निकले, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा। बाद में जब वह बीमार हो गए, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
भारत के लिए खेल चुके तीनों फॉर्मेट
यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने 28 टेस्ट मैचों में कुल 2511 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले। इसके अलावा चार वनडे मैचों में उनके नाम पर 171 रन दर्ज हैं। वहीं 23 T20I मैचों में वह 723 रन बना चुके हैं। उनके नाम पर तीनों ही फॉर्मेट में शतक दर्ज हैं।
किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को मिली राहत, ED ने 312 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था वनडे शतक
यशस्वी जायसवाल ने अभी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और 89 गेंदों में कुल 106 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे थे। उनका वनडे क्रिकेट में यह पहला शतक था।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

