By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Raipur Crime : रायपुर में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > Raipur Crime : रायपुर में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Raipur Crime : रायपुर में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Vishva News
Last updated: 22/12/2025 10:21 AM
Vishva News
Published: 22/12/2025
Share
SHARE

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घरेलू संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने पिता के सहयोग से चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

Facts About Indian Women: भारतीय महिलाओं ने एवरेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी तक, हासिल की है बड़ी सफलता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को प्रार्थिया नेहा देवांगन ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पति जीवन देवांगन पर उसके भतीजे सुभाष देवांगन ने अपने पिता राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन के सहयोग से धारदार हथियार से कई बार हमला किया। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया, जिसमें सुभाष देवांगन द्वारा चाकू से हमला करना स्पष्ट हुआ।

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष देवांगन की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा जीवन देवांगन द्वारा संयुक्त मकान को बेचने के लिए अग्रिम राशि ले ली गई थी, जबकि वह बिक्री के पक्ष में नहीं था। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपी सुभाष देवांगन को हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं प्रकरण में नामजद आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन द्वारा सोशल मीडिया पर अपने पुत्र के जरिए हमले का वीडियो वायरल किया गया है और वह वर्तमान में फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

पहलगाम के हीरो नजाकत अली को राज्योत्सव में सम्मान, आतंकी हमले में दिखाई थी वीरता, बचाई थी छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान
Bus Robbery: बस ड्राइवर की गर्दन पर चाकू रखकर यात्रियों ने 1.25 करोड़ का सोना-चांदी लूटकर हुए फरार
ढाई करोड़ की हेराफेरी, बैंक अधिकारी अपनी पत्नी के साथ गिरफ्तार
Amit Baghel: अमित बघेल को नहीं मिली राहत, 16 जनवरी तक बढ़ी ज्यूडिशल कस्टडी
सुरक्षा बलों ने पकड़ी नक्सलियों की गुप्त बंदूक फैक्ट्री, विस्फोटक सहित हथियार बनाने का सामान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Bus Fire News: बस स्टैंड में भयावह हादसा… बसों में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक

Vishva News
Vishva News
14/01/2026
Chhattisgarh : स्कूल शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो केस में गिरफ्तारी के बाद हुआ सस्पेंड
CG Dhan Kharidi: धान खरीदी से पहले सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर, सरकार ने वैकल्पिक इंतजाम किया
CG NEWS : न्यायधानी में ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां, कार सवार युवकों ने सड़क पर मचाया हुड़दंग
रायपुर में गूंजा आसमान: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देखा सूर्यकिरण टीम का रोमांचक एयर शो
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?