By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Bus Robbery: बस ड्राइवर की गर्दन पर चाकू रखकर यात्रियों ने 1.25 करोड़ का सोना-चांदी लूटकर हुए फरार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > Bus Robbery: बस ड्राइवर की गर्दन पर चाकू रखकर यात्रियों ने 1.25 करोड़ का सोना-चांदी लूटकर हुए फरार
अपराधदेश - विदेश

Bus Robbery: बस ड्राइवर की गर्दन पर चाकू रखकर यात्रियों ने 1.25 करोड़ का सोना-चांदी लूटकर हुए फरार

Vishva News
Last updated: 24/12/2025 12:46 PM
Vishva News
Published: 24/12/2025
Share
SHARE

Bus Robbery: पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर बीती मंगलवार रात एक प्राइवेट लग्जरी बस में चाकू की नोक पर डकैती की सनसनीखेज वारदात हुई. लुटेरों ने ‘अंगड़िया सर्विस’ के जरिए ले जाई जा रही करीब 60 किलो चांदी (Silver) और सोना (Gold) लूट लिया, जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर मुख्य मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Contents
यात्री बनकर चढ़े, ड्राइवर की गर्दन पर रखा चाकूक्लीनर ही निकला ‘विलेन’, अपनों ने ही दिया दगासोते रहे यात्री, केबिन में हो गई करोड़ों की लूट7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया माल

Chaliha Mahotsav Special: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चकरभाठा में 12 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, देखें सूची

यात्री बनकर चढ़े, ड्राइवर की गर्दन पर रखा चाकू

यह घटना उस समय हुई जब कोल्हापुर से मुंबई जा रही एक प्राइवेट बस रात करीब 12 बजे किणी टोल नाके के पास पहुंची. बताया जा रहा है कि बस में तीन संदिग्ध लोग यात्री बनकर सवार हुए थे. जैसे ही बस किणी टोल नाके के करीब पहुंची, एक आरोपी ने ड्राइवर के केबिन में घुसकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और बस रुकवा ली. लुटेरों ने बस की डिक्की में रखा अंगड़िया व्यापारियों का माल (60 किलो चांदी, सोना और नकदी) निकाला और पीछे से आई अपनी कार में भरकर फरार हो गए.

क्लीनर ही निकला ‘विलेन’, अपनों ने ही दिया दगा

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह हैरान करने वाला था. इस पूरी डकैती का मास्टरमाइंड बस का क्लीनर ही निकला. पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार गुप्ता के अनुसार, क्लीनर ने अपने भाई और मुख्य आरोपी अक्षय कदम के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची थी. क्लीनर बस के अंदर रहकर लुटेरों को पल-पल की लोकेशन और माल की जानकारी दे रहा था.

सोते रहे यात्री, केबिन में हो गई करोड़ों की लूट

हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात ड्राइवर के केबिन में हुई. बस के अंदर सो रहे यात्रियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. जब लुटेरे माल लेकर फरार हो गए, तब जाकर यात्रियों और बस मालिक को इस बड़ी डकैती का पता चला.

Bluebird Block-2 Satellite Launch: ISRO ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रचा, मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में आएगी क्रांति

7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया माल

वडगांव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपियों को ट्रेस कर लिया. पुलिस ने लूटी गई पूरी 60 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना, वारदात में इस्तेमाल 3 मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. अब तक कुल 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

कार्यक्रम में नेताओं की लेटलतीफी, नाराज़ महिलाओं ने उठाई कुर्सियां और चल दीं
Budget Session 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र 2026 का आगाज, संसद में वित्तीय और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Vaishno Devi Landslide : 18 महिलाएं सहित 34 की मौत, परिजन कर रहे अपनों की तलाश
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल‑डीजल के नए रेट जारी – जेब पर पड़ा असर या मिली राहत? जानें आज के दाम
Petrol Diesel Price Today 21 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, 21 जनवरी के रेट्स जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

रायपुर: हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस को देख घर की छत से कूदा, दोनों पैर टूटने से गंभीर घायल

Vishva News
Vishva News
19/10/2025
CG: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शादीशुदा युवक गिरफ्तार, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई घटना की जानकारी
भूपेश बघेल ने ED को घेरा, कहा, ‘एजेंसी पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई’
Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ता ओपनिंग, धुरंधर–छावा के रिकॉर्ड चकनाचूर
ICC ODI Rankings: विराट कोहली ने रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, रोहित शर्मा के लिए बनीं चुनौती 
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?