By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Chhattisgarh : सर्किट हाउस कर्मचारी का आरोप, केदार कश्यप ने की मारपीट, मंत्री ने किया खंडन
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Chhattisgarh : सर्किट हाउस कर्मचारी का आरोप, केदार कश्यप ने की मारपीट, मंत्री ने किया खंडन
जिला तैतीस (C.G.)

Chhattisgarh : सर्किट हाउस कर्मचारी का आरोप, केदार कश्यप ने की मारपीट, मंत्री ने किया खंडन

Vishva News
Last updated: 07/09/2025 1:52 PM
Vishva News
Published: 07/09/2025
Share
SHARE

जगदलपुर : सर्किट हाउस जगदलपुर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वन एवं परिवहन मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मामला तब सामने आया, जब मंत्री दौरे से लौटकर सर्किट हाउस पहुंचे और कर्मचारियों पर दरवाजा देर से खोलने को लेकर नाराज हो गए। इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सिर्फ कर्मचारियों को डांटा था, मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत है।

CG Crime : गाली देने से मना किया तो नशेड़ी ने सिर पर मारा गैस सिलेंडर, चाऊमिन संचालक की दर्दनाक मौत

मंत्री कश्यप ने कहा, हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी स्थिति और परिस्थिति में मेरे लिए सहनीय नहीं है। कांग्रेस के चमचों से हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की तुलना नहीं हो सकती। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ जिसके पिता ने बदतमीजी की वैसा ही व्यवहार हमारे कार्यकर्ताओं के साथ उनके बेटे ने की, इसी व्यवस्था को सुधारने का विषय है। कांग्रेस मुद्दा विहीन है।

इस मामले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट करते हुए कहा कि निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ मारपीट बेहद गंभीर मामला है। कांग्रेस नेता पीड़ित कर्मचारियों के साथ जगदलपुर कोतवाली भी पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने मारपीट के आरोप को पूरी तरह गलत बताया है।

रेलवे पुलिस ने किया खुलासा: ITBP अफसर की पिस्टल चोरी करने वाला गिरफ्तार

वहीं इस मामले को लेकर घटना के समय उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री के सर्किट हाउस आने की सूचना पर वे भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बाहर बैठकर प्रतीक्षा कर रहे थे। जब केदार कश्यप सर्किट हॉउस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को बाहर बैठे देखकर नाराज हुए।

कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री केदार कश्यप ने मेरे साथ उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पूछा कि बाहर क्यों बैठे हो तब विजय पांडे ने बताया कि मंत्री जी नहीं आए हैं दरवाजा नहीं खुलेगा। इस बात से मंत्री कश्यप नाराज हुए और उन्होंने कहा कि यहां व्यवस्था कौन देखता है? मंत्री ने सर्किट हाउस की व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे छोड़कर जाने वाले अधिकारियों सहित व्यवस्था देखने वालों व रिटायर होने के बाद भी पिछले कई दशकों से जमे कर्मचारी को हटाने की बात कही।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, मंत्री के व्यवहार को लेकर कर्मचारी द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। कीर्ति ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी मंत्री से निवदेन करके पांडे परिवार यहां की व्यवस्था देख रहा है, लेकिन मंत्री ने कहा जो हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकता उनके खिलाफ उचित और न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं के प्रति मंत्री केदार कश्यप का समर्पण अद्भुत और प्रशंसनीय है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

बीजेपी ने विधायक अजय चंद्राकर को सदस्यता रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
अंबिकापुर में राशन घोटाला: गरीबों के हक का 65 लाख रुपए का चावल, शक्कर और चना हुआ गायब
CG NEWS: हिंदू संगठनों के दबाव में रुक गया अंजलि अरोड़ा का शो, इससे पहले एल्विश यादव को भी किया गया था वापस
Sai Cabinet Meeting : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 9 सितंबर को, 14 नए मंत्री शामिल होंगे
CG में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 15 वर्षीय नाबालिग की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

स्पीड पोस्ट में नई क्रांति: जानिए क्या हैं सभी नए बदलाव और सुविधाएं

Vishva News
Vishva News
29/09/2025
SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, BDO ऑफिस में आग और तोड़फोड़, 20 लाख रुपये का नुकसान
CG CRIME: तंत्र-मंत्र के झांसे में ठगी, बीमार SI को ठीक करने का बहाना, महिलाओं ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने
CG CRIME : सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, आरोपियों ने लात-घूंसों से किया हमला
Chhattisgarh: भांजे ने मामा को बंधक बनाकर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?