Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CRIME : हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था कलियुगी बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा

Vishva News / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 57

Share:
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रिश्ते को तार तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक कलियुगी बाप अपनी ही 14 साल की बेटी पिछले दो महीने से दुष्कर्म कर रहा था, इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की बीमार पड़ गई। इस 42 वर्षीय कलियुगी बाप ऑटोरिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मामले से जुड़े जांचकर्ताओं ने बताया कि पीड़िता किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। शराब की लत के कारण रोज रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर किशोरी की मां छह बच्चों में से दो को अपने साथ लेकर चरखी दादरी में अपनी बहन के घर चली गई थी। किशोरी अपने छोटे भाई बहनों के साथ पिता के साथ रहती थी। बुजुर्ग पर दरिंदगी: सड़क पर युवक ने बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ऐसे हुआ कलियुगी बाप के कुकर्म का खुलासा

पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बुधवार की सुबह बीमार पड़ने पर लड़की पड़ोस की एक बुज़ुर्ग महिला के पास इलाज के लिए गई। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थी।उन्होंने कहा, "जब पड़ोसी उसे डॉक्टर के पास ले गए, तो किशोरी ने मंगलवार की रात अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। महिला ने तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया, जिसके बाद जांचकर्ताओं की एक टीम पीड़िता के पास पहुंची।" काउंसलिंग के दौरान, पीड़िता ने बताया कि उसका पिता, जो लगभग हर रात नशे में घर लौटता था, पिछले दो महीनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपनी पत्नी के चले जाने से नाराज़ संदिग्ध ने अपनी सबसे बड़ी बेटी को निशाना बनाया। लड़की डर के मारे चुपचाप तब तक दुर्व्यवहार सहती रही जब तक कि उसकी बीमारी असहनीय नहीं हो गई। CG Road Accident : नायब तहसीलदार की कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 गंभीर रूप से घायल

बच्चियों की हो रही काउंसलिंग

फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गंभीर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यादव ने बताया कि अधिकारी अब उस व्यक्ति की तीन अन्य नाबालिग बेटियों की काउंसलिंग कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनके साथ भी कोई यौन उत्पीड़न या अत्याचार हुआ था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts