Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

टीचर की अजीब सजा : 8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

Vishva News / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 5

Share:

अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक निजी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 8वीं कक्षा के एक छात्र को शिक्षिका ने कथित तौर पर सजा के रूप में हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार गंदी गाली लिखने के लिए कहा। इतना ही नहीं, छात्र को वह कॉपी घर ले जाकर अपने माता-पिता के हस्ताक्षर करवाने के निर्देश भी दिए गए।

अभिभावक ने की शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के पिता ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से शिकायत की। उनका कहना है कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना है, न कि उनसे आपत्तिजनक शब्द लिखवाना।

डीईओ ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। संबंधित स्कूल से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोप सही मिले तो होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग का कहना है कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

BreakingNews

ChildRights

EducationDepartment

PrivateSchool

SchoolNews

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts