Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: महिला DSP पर चोरी का आरोप: दोस्त के घर से उड़ाए 2 लाख और मोबाइल, CCTV में कैद हुई करतूत

Vishva News / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 21

Share:

भोपाल : राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाला एक और मामला सामने आया है जहां एक महिला DSP पर अपनी ही सहेली के घर चोरी का आरोप लगा है. महिला डीएसपी की पोल घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी. फिलहाल महिला डीएसपी फरार है. मामला भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का है. प्रमिला नाम की महिला यहां अपने परिवार के साथ रहती है और पिछले कई सालों से उसकी दोस्ती कल्पना रघुवंशी नाम की महिला डीएसपी से है.

Pahalgam Terror Attack: NIA चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में, पाकिस्तान के 3 आतंकी और एक संगठन का होगा खुलासा

प्रमिला के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसने अपने बच्चों की स्कूल फीस के पैसे निकाल कर घर पर रखे थे और फिर वह नहाने चली गई. नहाकर जब वो वापस आई तो देखा कि रुपए और उसका मोबाइल कमरे से गायब है. बिना देर किए प्रमिला ने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि सीसीटीवी में उनकी डीएसपी दोस्त कल्पना रघुवंशी बैग चुराकर ले जाते हुए दिखाई दे रही है.

जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर फायरिंग कांड: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद इसके बाद प्रमिला पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को सीसीटीवी के साथ ही शिकायती आवेदन भी दिया. पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो पाया कि वीडियो में कल्पना रघुवंशी हाथों में नोटों की गड्डी लेकर जाते हुए दिख रही है. जिसके बाद पुलिस ने महिला डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. FIR की जानकारी मिलते ही महिला डीएसपी फरार हो गई. इस दौरान पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो पीड़ित महिला का मोबाइल तो बरामद हो गया लेकिन चोरी हुए 2 लाख का अबतक कोई पता नहीं चल सका है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts