Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

कुकदुर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का सामान बरामद : पान दुकान में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार होने से व्यापारियों और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 44

Share:
  1. कवर्धा - थाना कुकदुर पुलिस ने पान दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में राहत का माहौल है।

पान दुकान में हुई थी चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोदवागोडान निवासी शिवराम प्रजापति ने 11 जुलाई को थाना कुकदुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोर ने उनकी

पान दुकान का ताला तोड़ दिया। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर गल्ले से 5 हजार रुपये नकद सहित पान मसाला, गुटखा, बिस्किट, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक्स और पानी की पेटियां चोरी होना पाया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 13 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

आरोपी ने कबूला जुर्म

जांच के दौरान पुलिस को ग्राम कामठी निवासी राजेश्वर उर्फ रज्जू चेचाम पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Tags :

Kukdur

Kabeerdham

Crime

Kawardha police

Kawardha news

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts