Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर चोरी कांड का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; पौड़ी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता

Vishva News / Mon, Jul 13, 2026 / Post views : 15

Share:

कवर्धा - कबीरधाम जिले के ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मंदिर से चांदी के आभूषण हुए थे चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 और 5 जुलाई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान महादेव के शिवलिंग में स्थापित चांदी का त्रिकुंड तथा माता गौरी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था। चोरी गई सामग्री का वजन लगभग 20 तोला और कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

प्रार्थी रोहित कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी अश्वनी आहिरे के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

मोबाइल, नकदी और मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने आरोपी मनजीत पुरले और सुनील गोस्वामी के कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

फरार आरोपी की तलाश जारी

मामले का तीसरा आरोपी अश्वनी आहिरे अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Tags :

KawardhaNews

क्राइम_न्यूज_छत्तीसगढ़

बाबा_विश्वेश्वर_महादेव_मंदिर

मंदिर_चोरी_कांड

कबीरधाम_पुलिस

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts