Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में देर रात फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, इलाके में मची सनसनी; बस में बैठकर भागते वक्त आरोपी गिरफ्तार

Share:
कोरबा :  कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मार्ग पर बुधवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार एक युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने फायरिंग की। दो राउंड चली गोली में से एक शटर पार करते हुए अंदर घुस गई जबकि दूसरी गोली दरवाजे में धंस गई। उस वक्त घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। CG BREAKING : HC ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज की, ACB-EOW ने किया गिरफ्तार रात में अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घरों से बाहर निकलकर ग्रामीण इधर-उधर देखने लगे। इसी बीच हमलावर तेजी से बाइक दौड़ाते हुए कसनिया से हाईवे की ओर बढ़ रहा था। सूत्र बताते हैं कि भागते समय आरोपी की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसने स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी शर्ट बदल ली, ताकि पहचान छिपाई जा सके। हालांकि गांव के युवकों को उसका हावभाव संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत पीछा करना शुरू किया और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखा। घिरता देख आरोपी ने कटघोरा निकलने के लिए बस में सवार होने की कोशिश की। तभी पहले से सतर्क ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और बस स्टैंड से पहले ही आरोपी को दबोच लिया। CG Gang Rape: आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 युवकों ने कार में उठाकर सुनसान जगह पर बनाया शिकार घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एडिशनल एसपी व फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।एसपी तिवारी ने कहा, अभी तक फायरिंग की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की सक्रियता और तुरंत सूचना देने से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया वरना वह बस में बैठकर कटघोरा से फरार हो सकता था। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे छिपे कारण और आरोपी के आपराधिक बैकग्राउंड की पड़ताल कर रही है।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts