Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG में साइबर ठगी का बड़ा मामला: रिटायर्ड डॉक्टर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उड़ाए 1.28 करोड़

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त 74 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर स्वपन कुमार सेन से एक करोड़ 28 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसमें से 55 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं। साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और रिटायर्ड डाक्टर को झांसे में लिया। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विधानसभा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना क्षेत्र निवासी स्वपन सेन को ठगों ने वाट्सएप कॉल के जरिये 'डिजिटल अरेस्ट' कर रखा था। Iran Protest Update: ईरान में हिंसक प्रदर्शन के दौरान मौतों के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने, 24 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

बताया क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का मामला

पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को स्वपन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज है। विश्वास दिलाने के लिए ठग ने एक फर्जी एफआईआर भी वाट्सएप पर भेजी। इसके बाद आरोपित ने बैंक खाता और एफडी से जुड़ी जानकारी मांगी, जिसे पीड़ित ने डर के कारण साझा कर दिया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया। Chattishgharh news: AI और डेटा एनालिटिक्स के साथ छत्तीसगढ़ का शिक्षा समीक्षा केंद्र बना देश का आदर्श मॉडल

पुलिस ने 55 लाख रुपये कराए होल्ड

तीन जनवरी को आरटीजीएस के माध्यम से 34 लाख रुपये, 13 जनवरी को 39 लाख रुपये और 16 जनवरी को एफडी तुड़वाकर 55 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने 55 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts