Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में खूनी संघर्ष: CCTV में कैद मारपीट, टांगी, चाकू और डंडों से हुआ हमला

Share:
सक्ती जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 10 से अधिक लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। CG – नारायणपुर में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कोहकामेटा में थे तैनात जानकारी के अनुसार, घटना 24 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे की है। एक पक्ष की महिला ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले में कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे थे। मांस-मदिरा सेवन से मना करने पर आरोपियों ने गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर टांगी, चाकू, लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हाई वोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत युवक-युवती ने बीच सड़क पर किया आत्महत्या का प्रयास, VIDEO वायरल वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में अलग शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, बाजा बजाकर घर लौट रहे युवक के साथ गाली-गलौच की गई और विरोध करने पर उस पर डंडे से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता पर भी डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना को भी मोहल्ले के लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts