Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Crime: यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका, सब्जी बाजार में चलाते थे जाली रुपये; दंपति गिरफ्तार

Share:
दुर्ग : नकली नोट छापकर उन्हें स्थानीय बाजारों में खपाने वाले एक दंपति को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपति यूट्यूब से नकली नोट बनाने की विधि सीखकर नकली नोट छापते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और बॉन्ड पेपर बरामद किया है। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला नाबालिग पकड़ाया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों में नकली नोट खपाने वाले इस दंपति को पकड़ा गया। आरोपी दंपति ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में नकली नोट चलाते थे। दोनों आरोपी रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे, जहां भुगतान के दौरान नकली नोट देने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यापारियों की मदद से मौके पर ही दंपति को पकड़ लिया। पूछताछ में रायपुर के मुजगहन निवासी अरुण तुरंग और राखी तुरंग ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर नकली नोट बनाने की पूरी प्रक्रिया सीखी। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और बॉन्ड पेपर खरीदकर धीरे धीरे नकली नोट तैयार करने लगे और उन्हें ग्रामीण बाजारों में खपाने लगे। आरोपियों ने पहली बार पाटन क्षेत्र में नकली नोट चलाए, इसके बाद कई बाजारों में 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट खपाए। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी बेहद हल्के किस्म के बॉन्ड पेपर का उपयोग करते थे, जिससे नकली नोट आसानी से पहचाने जा सकते थे। साल की अंतिम साय कैबिनेट बैठक कल, अहम फैसलों पर रहेगी सबकी नजर पकड़ा गया आरोपी अरुण तुरंग पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। परिवार पर कर्ज होने के चलते पति पत्नी ने मिलकर नकली नोट छापने की योजना बनाई थी। फिलहाल आरोपी दंपति के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts