Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: CG Crime News: दिल्ली से महाराष्ट्र तक वारदातों की कड़ी, छत्तीसगढ़ में खुला राज, त्रिची गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

Share:

CG Crime News: राजधानी में एक ऐसा गिरोह पकड़ में आया है, जो रात में प्लेटफॉर्म में सोता था और दिन में महंगी कारों के शीशे तोड़कर उसमें रखे नगदी व अन्य सामान पार कर देता था। ( CG News ) गिरोह ने गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों का पता लगाया गया। इस दौरान आरोपियों के झारखंड में होने का पता चला। पुलिस की दो टीमों को रांची भेजा गया।

Bulldozer Action in Bijapur: बीजापुर में 100 बेघर परिवारों का नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन, रायपुर–हैदराबाद मार्ग हुआ जाम

लैपटॉप, मोबाइल फोन जब्त

टीम ने धुरवाडैम के पास घेराबंदी करके किट्टू, ए विनोद कुमार, बाला मुरूगन, कुमरेशन डी, भास्कर के और रंगन ए को पकड़ा गया। सभी तमिलनाडु के तिरूच्चिरापल्ली के रहने वाले हैं। इसे त्रिची या रामजी नगर गिरोह के नाम से भी जाना जाता है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैब, नगदी रकम, सोने का सिक्का और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, दिल्ली में कर चुके हैं वारदात

यह गिरोह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और दिल्ली में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह बिना टिकट के रेल में सफर करते हैं। रेलवे प्लेटफॉर्म में रात बिताते हैं। इसके बाद दिन में शहर के प्रमुख स्थानों पर घूमते रहते हैं। महंगी कारों पर नजर रखते हैं। किसी भी कार में बैग रखा दिखता है, तो उसका शीशा तोड़ते हैं। इसके बाद बैग में रखे सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए होटलों में नहीं ठहरते हैं। US Air Strike: अमेरिका का बड़ा एक्शन – इस मुस्लिम देश पर कर दिया हवाई हमला, सीनियर लीडर ढेर

फरार आरोपियों की तलाश

मामले में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है। यह गिरोह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरप्रदेश, गुजरात में सक्रिय रहा है। पुलिस इन राज्यों से जानकारी ले रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts