Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

सूचना

hello php

: CG CRIME: जादू टोने के शक में मां ने पड़ोसी महिला को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, 4 बच्चों की मौत से थी परेशान

Share:
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर में जादू-टोने के शक में हुई एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसे शक था पड़ोसी महिला ‘टोनही’ है और वह जादू टोना करती है। कस्टम मिलिंग घोटाला: दीपेन चावड़ा पर EOW ने पेश किया 2,000 करोड़ के अवैध धन प्रबंधन का चालान

जादू-टोना के शक में महिला की हत्या

मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान ग्राम गुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया के रूप में हुई है। जबकि मृतका बुजुर्ग महिला का नाम चंद्रकली नगेशिया 55 वर्ष है। मृतका आरोपी महिला के पड़ोस में रहती थी। टोनही होने और जादू टोना करने के शक में आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से जान ले ली। इसके बाद वह एक और महिला की हत्या करने वाली थी।

4 बच्चों की मौत से थी परेशान

जानकारी के मुताबिक़, पिछले कुछ सालों में सीतापति नगेशिया के 4 बच्चों की मौत हो गयी थी। एक सप्ताह पहले उसके तीसरे बेटे की मौत हुई थी। सभी की जान पेट दर्द और अन्य बीमारियों से गयी थी। चार बच्चों की मौत से वह बेहद मानसिक तनाव में थी। सीतापति को शक था उसकी पड़ोसन चंद्रकली और गाँव की एक और महिला काला जादू करती हैं। नक्सली Hidma के मारे जाने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे Amit Shah, बस्तर ओलंपिक कार्यक्रम में होंगे शामिल इसी शक में उसने हत्या का ठान लिया और वह कुल्हाड़ी लेकर चंद्रकली यहाँ पहुंच गयी। चंद्रकली बाड़ी में काम कर रही थी। तभी उसने एक के बाद के कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। इसके बाद वह दूसरी महिला को मारने निकल गयी। लेकिन वह घर पर नहीं थी जिस वजह से बच गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीँ, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts