ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Jan 10, 2026 / Post views : 49
CG Crime: राजधानी रायपुर की सड़कों पर खुलेआम कट्टा और चाकू लेकर कार ड्राइव करते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़कों, गलियों और सुनसान इलाकों में हथियार लहराते हुए फिल्मी गानों पर रील बनाते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि इन युवकों ने बाकायदा अलग-अलग सोशल मीडिया पर अपना पेज बना रखा हैं, जहां लगातार ऐसे वीडियो अपलोड कर खुद को ‘डॉन’ और ‘भाई’ साबित करने की कोशिश की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर रायपुर पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में आदतन अपराध हाथ में कट्टा, कमर में चाकू रखकर गानों में रील बना रहे है। कुछ गानों में गालियां भी सुनाई दे रही है। शहर में वर्चस्व बनाने और सोशल मीडिया में दबंगई दिखाने के लिए ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया आईडी की मदद से ये वीडियो आरोपियों द्वारा वायरल भी किए जा रहे है।
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर… छत्तीसगढ़ रूट पर 8 ट्रेनें कैंसिल, इतवारी पैसेंजर भी शामिल; पूरी जानकारी यहां देखेंवायरल वीडियो में दिख रहे इन युवकों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। ये सभी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लाइक पाने की होड़ में इस तरह की खतरनाक हरकतें कर रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ वीडियो शहर के खमतराई, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और डीडी नगर जैसे इलाकों में शूट किया गया हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन