ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 47
रायपुर : रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री से मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है. अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी व मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए. जाआरपी पुलिस ने मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है.
CG Job Fair: रायपुर में 3 दिन का मेगा रोजगार मेला, 15,000 पदों पर सीधी भर्ती; पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्रीजानकारी के मुताबिक घटना युवक रायपुर के नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के साथ हुई है. गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और पहले उससे विवाद किया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया.
कोरबा में नगर सेना जवानों का हंगामा, साथी की आत्महत्या कोशिश के बाद जिला सेनानी के खिलाफ मोर्चाहमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर गजालुद्दीन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. हमले के बाद आरोपी युवक के करीब 8 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में गजालुद्दीन प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ा. उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन