Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG CRIME: तंत्र-मंत्र के झांसे में ठगी, बीमार SI को ठीक करने का बहाना, महिलाओं ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने

Share:
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने एक बीमार एसआई की पत्नी को तंत्र-मंत्र के नाम पर झांसे में लेकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। ठगी की शिकायत मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। मुंबई से फरार बांग्लादेशी आरोपी दुर्ग में दबोचा गया, जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, यह घटना बालोद थाना अंतर्गत झलमला गांव की है। यहां धनेश्वरी ठाकुर अपने बीमार पति के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उनके पति बेमेतरा जिले में एसआई के पद पर पदस्थ हैं। कुछ दिन पहले दो महिलाएं तीखुर और शहद बेचने के बहाने उनके घर पहुंचीं। घर में दाखिल होने के बाद दोनों ने रेकी की। रेकी के दौरान दोनों महिलाओं को पता चला कि महिला का पति कई दिनों से बीमार है। इसके बाद उन्होंने पत्नी को समझाया कि उसके पति की बीमारी तांत्रिक विधि से ठीक हो सकती है। जिसके बाद महिला उनकी बातों में आ गई। दूसरे दिन दोनों महिलाएं एक तांत्रिक को साथ लेकर उसके घर पहुंची। Bilaspur Train Accident: मृत लोको पायलट की तीनों बेटियों की पढ़ाई-विवाह की जिम्मेदारी उठाएगी क्लीन कोल कंपनी इस दौरान तांत्रिक ने बताया कि घर में जादू-टोने का साया है। इसे ठीक करने के लिए आपके घर में जितने भी सोने-चांदी के गहने और नगदी हैं, वह फलीत नहीं हो रहे हैं। सबको देवी में चढ़ाना पड़ेगा, फिर चढ़ाने के बाद वापस कर देंगे ऐसा कहकर उन्होंने परिवार को डरा दिया। उनकी बातों से घर के लोग इतना डर गए कि घर में रखे 1 लाख 67 हजार रुपये नगद, गले में पहने दो सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पायल तीनों चीजें महिला ने दे दीं ताकि उसका पति ठीक हो सके। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद न पति ठीक हुआ, न तांत्रिक और दो महिलाएं पैसा लेकर वापस आईं। जिसके बाद बालोद थाने पहुंचकर महिला ने तीनों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया। ठगी के इस पूरे मामले में बालोद थाना प्रभारी सिसुपाल सिन्हा ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts