Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: नशे में धुत युवकों का हंगामा: स्कूल हेडमास्टर की कार पर लोहे की रॉड से किया हमला

Share:

रायपुर : राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र से शराब के नशे में उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत कुछ युवकों ने एक स्कूल हेडमास्टर की कार पर जमकर तोड़फोड़ की। घटना बंशी बिहार कॉलोनी की है, जहां देर रात लगभग 3 बजे शराब के नशे में पांच युवकों ने लोहे की रॉड से कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित राजेश कुमार टंडन (44 वर्ष) ने दर्ज कराई है। राजेश टंडन बंशी बिहार कॉलोनी में रहते हैं और स्थानीय स्कूल में हेडमास्टर हैं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को उन्होंने अपने रिश्तेदार की आर्टिका कार मांगकर अपने घर के सामने खड़ी की थी। लेकिन 30 सितंबर की रात को अचानक गाड़ी तोड़ने की तेज आवाज सुनाई दी।

बिलासपुर में फायरिंग से मचा हड़कंप: कांग्रेस नेता के ऑफिस के बाहर दो लोगों को गोली मारी गई, दोनों की हालत नाजुक

नशे में धुत युवकों का उत्पात

राजेश टंडन जब बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि मोहल्ले के ही पांच युवक — भावेश वर्मा, समीर देवांगन, आनंद, गोविंद वर्मा और रेखा देवांगन — शराब के नशे में झगड़ा करते हुए गालियां दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हेडमास्टर की कार को निशाना बनाया और लोहे की रॉड से कार के शीशे, बोनट और दरवाजे पर ताबड़तोड़ वार करने लगे।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

घटना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी बाहर आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। कार को गंभीर नुकसान पहुंचा है और कई हिस्से पूरी तरह टूट गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार की क्षति का आकलन किया है।

Safety Tips for Women: महिलाओं के लिए सुरक्षा के जरूरी टिप्स, बदलते वक्त में अकेले रहकर भी सुरक्षित रहें

पुलिस जांच में जुटी

खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित हेडमास्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 427 (नुकसान पहुंचाना) और 504 (अश्लील गाली-गलौज और उत्पात) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी स्थानीय निवासी

सभी आरोपी बंशी बिहार कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यह सभी पहले भी नशे से जुड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। फिलहाल उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि नशे में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब के नशे में सार्वजनिक संपत्ति या निजी वाहन को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है, और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन नशे में झगड़े और उत्पात की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे कॉलोनी में असुरक्षा का माहौल है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts