Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Share:
रायपुर : राजधानी रायपुर के चंडी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और कुछ ही देर बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह दर्दनाक मौत से चंडी नगर इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है और परिवारजनों से पूछताछ कर रही है। CG CRIME: जादू टोने के शक में मां ने पड़ोसी महिला को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, 4 बच्चों की मौत से थी परेशान

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता वेल्डिंग का काम करता था। रोजाना काम न मिलने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था, जबकि उसकी पत्नी रेखा गुप्ता एक लैब में कार्यरत थी। लंबे समय से राजन रोजाना रेखा से पैसे लेकर शराब पीता और घर लौटकर उससे मारपीट और विवाद करता था। पति-पत्नी के लगातार झगड़ों की जानकारी परिजनों को भी रहती थी।

हत्या को बाद ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

बीते सोमवार की रात राजन ने एक बार फिर अपनी पत्नी रेखा से विवाद किया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की और सीधे कचना रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। कस्टम मिलिंग घोटाला: दीपेन चावड़ा पर EOW ने पेश किया 2,000 करोड़ के अवैध धन प्रबंधन का चालान

पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी रमाकांत साहू, थाना प्रभारी और खम्हारडीह थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि तेलीबांधा पुलिस को कचना रेलवे फाटक पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिससे पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। जाँच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से पत्नी का शव भी बरामद किया। घटना स्थल पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ बुलाकर विस्तार से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts