Sat, 01 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG में नाबालिग से दुराचार, अश्लील वीडियो बनाकर मांगी 2 लाख की फिरौती; 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Share:
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिरौती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उसके परिवार से 2 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। यह पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। फ्लाइट से पहुंचा आरोपी, प्रेमिका से बनाया शारीरिक संबंध और फिर किया बेरहमी से हत्या; अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

यह है मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 9 सितंबर को अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रही थी। दोपहर लगभग 01:00 से 01:30 बजे के बीच राहौद के आगे 4 लड़के, जो 02 मोटरसाइकिल (सफेद स्कूटी और स्प्लेंडर) पर सवार थे, ने उन्हें रोका। आरोपियों ने डराकर धमकाते हुए पीड़िता और उसके परिचित को राहौद के पास जंगल में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने जबरन गलत काम करने का दबाव बनाया और वीडियो बना लिया। रायपुर-बिलासपुर में मां-बेटे की ‘बंटी-बबली’ स्टाइल चोरी, नकली गहनों के बदले असली सोना ले उड़े; पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों ने मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट ली तथा पीड़िता के घरवालों को फोन कर 02 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता को झाड़ियों में ले जाया गया, जहां तीन आरोपियों उत्तम खुंटे, दुर्गेश सहिस एवं उनका साथी ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान एक अन्य आरोपी उसके परिचित को बंधक बनाए रखा। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बाद में आरोपियों ने पीड़िता को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से पामगढ़ छोड़ दिया।
डर की वजह से पीड़िता ने रातभर अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन 10 सितंबर की सुबह उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना शिवरीनारायण पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी फरार है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts