Sat, 01 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: रायपुर-बिलासपुर में मां-बेटे की 'बंटी-बबली' स्टाइल चोरी, नकली गहनों के बदले असली सोना ले उड़े; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share:
रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए नकली सोने के ब्रेसलेट के सहारे असली सोना हथियाने वाले मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बंटी-बबली फिल्म की तर्ज पर रायपुर और बिलासपुर दोनों शहरों के ज्वेलर्स को अपना शिकार बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर, नकदी और घटना में प्रयुक्त कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शालीभद्र धाड़ीवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सदर बाजार स्थित “धाड़ीवाल ज्वेलर्स” नामक दुकान में मंगलवार 9 सितंबर की शाम एक महिला आई और सोने का ब्रेसलेट रिपेयर करने की बात कही। जब ज्वेलर ने उसे रिपेयर न हो पाने की बात कही तो महिला ने उसी नकली ब्रेसलेट को असली बताकर उसके बदले नई सोने की चेन देने का आग्रह किया। ज्वेलर ने ब्रेसलेट का वजन कर महिला को 13 ग्राम 880 मिलीग्राम की असली सोने का चेन जिसकी कीमत 1,68,000 रुपये थी, दे दिया। इसके बाद महिला तुरंत दुकान से बाहर निकल गई। जब ब्रेसलेट की जांच कराई गई तो वह नकली निकला। बस पास बंद, मंत्रालय के नए कर्मचारी भड़के, सचिव को लिखा पत्र – मांगा 2000 रुपए प्रतिमाह वाहन भत्ता

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में महिला के साथ एक पुरुष और उनकी कार दिखाई दी। पुलिस ने फरार मार्गों के कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो (43 वर्ष) और पुरुष ने अपना नाम इशांत उर्फ अनुज वर्मा (23 वर्ष) बताया। पूछताछ में महिला ने इशांत को अपना बेटा बताया और दोनों ने रायपुर और बिलासपुर दोनों जगहों पर ठगी की घटनाओं को स्वीकार किया। CG में सनसनीखेज़ वारदात: पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, शव गोबर के ढेर में मिले

बिलासपुर में भी की थी ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन यानी 9 सितंबर को ही उन्होंने बिलासपुर के सदर बाजार स्थित “अजय ज्वेलर्स” से भी नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना ठगा था। Chhattisgarh : स्कूल शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो केस में गिरफ्तारी के बाद हुआ सस्पेंड

पुलिस ने सोने का ब्रेसलेट-चेन और कार को किया जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का ब्रेसलेट, एक सोने की चेन, 82,170 रुपये नकद और यूपी नंबर की वेगनआर कार (UP 37 AA 1328) जब्त की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 8.5 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 188/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts